फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Anticipatory bail plea of spokesperson accused of pressurizing girl students for friendship rejected

महेंद्रगढ़-नारनौल: छात्राओं पर दोस्ती का दबाव बनाने के आरोपी प्रवक्ता की अग्रिम जमानत याचिका खारिज

Mon, 20 Feb 2023 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 20 Feb 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Anticipatory bail plea of spokesperson accused of pressurizing girl students for friendship rejected
 लघु सचिवालय महेंद्रगढ़ में आरोपी प्रोफेसर की गिरफ्तार को लेकर एएसपी कार्यालय के बाहर खड़ीं छात्
महेंद्रगढ़। राजकीय महिला महाविद्यालय के प्रवक्ता द्वारा छात्राओं से दोस्ती का दबाव बनाने के मामले में आरोपी प्रवक्ता की न्यायालय द्वारा अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी गई है। वहीं दूसरी ओर सोमवार को छात्राओं ने लघु सचिवालय पहुंचकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन से आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग उठाई। एएसपी सिद्धांत जैन ने कहा कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार संभावित स्थानों पर दबिश दे रही हैं। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सोमवार को बलवान फौजी की देखरेख में छात्राओं द्वारा आरोपी प्रवक्ता की शीघ्रता से गिरफ्तारी की मांग की गई। वहीं छात्राओं ने पुलिस कार्रवाई पर भी प्रश्नचिह्न खड़ा कर दिया। छात्राओं का कहना है कि पुलिस प्रशासन लगातार इस मामले में ढील बरत रहा है।
विज्ञापन

यह है मामला
राजकीय महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने बीते माह महाविद्यालय के प्रवक्ता रविंद्र कुमार पर दोस्ती का दबाव बनाने व मना करने पर परेशान करने का आरोप लगाया था। छात्राओं का आरोप था कि प्रवक्ता उन पर दोस्ती का दबाव बनाता है और मना करने पर उन्हें परेशान करता है और परीक्षा में फेल करने की धमकी भी देता है। साथ ही प्रवक्ता उनसे फोन नंबर मांगता है और गलत तरीके से उनका पीछा भी करता है। पुलिस ने नौ छात्राओं की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ 31 जनवरी को मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया था। लेकिन पुलिस द्वारा लगाई गईं धाराओं के तहत महेंद्रगढ़ न्यायालय से आरोपी को अगले ही दिन जमानत मिल गई थी। नाराज छात्राओं ने दो फरवरी को रोष प्रदर्शन कर पुलिस पर भी मामले में ढील बरतने का आरोप लगाते हुए महाविद्यालय से लघु सचिवालय तक रोष प्रदर्शन किया था। इसके बाद चार अन्य छात्राओं ने फिर एएसपी को अलग-अलग लिखित शिकायतें दीं। इसके बाद शहर थाने में आरोपी के खिलाफ 354बी व 506 के तहत दोबारा मामला दर्ज किया गया था। वहीं पुलिस 18 दिन बाद भी आरोपी को गिरफ्तार करने में नाकाम रही है।
विज्ञापन


आरोपी पर दो मामले दर्ज, पहले में दूसरे ही दिन मिल गई थी जमानत
छात्राओं के पक्ष के अधिवक्ता शमशेर यादव ने बताया कि सोमवार को एडीजे कोर्ट नारनौल में आरोपी प्रवक्ता द्वारा लगाई गई अग्रिम जमानत की याचिका पर सुनवाई हुई। छात्राओं की ओर से इस मामले में उनकी तरफ से पैरवी की गई। न्यायाधीश की ओर से याचिका को खारिज कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दो मामले दर्ज किए हैं। पहली बार लगाई गई धाराओं के अनुसार महेंद्रगढ़ न्यायालय से जमानत मिल गई थी। लेकिन इस बार पुलिस द्वारा धाराओं में बदलाव किया गया है, जिसके तहत आरोपी की गिरफ्तारी का रास्ता साफ हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमों द्वारा संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस द्वारा आरोपी के बारे में अनेक स्थानों पर पूछताछ की गई है। पुलिस इस मामले में तेजी से कार्य कर रही है। आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- सिद्धांत जैन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेंद्रगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed