{"_id":"6a243dd400c66f8e63016347","slug":"anti-malaria-larva-testing-campaign-conducted-at-brick-kilns-in-bawania-narnol-news-c-203-1-mgh1004-127124-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: बवानिया के ईंट भट्ठों पर मलेरिया रोधी लार्वा जांच अभियान चलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: बवानिया के ईंट भट्ठों पर मलेरिया रोधी लार्वा जांच अभियान चलाया
विज्ञापन
विज्ञापन
कनीना। शनिवार को गांव बवानिया स्थित ईंट भट्ठों पर विशेष मलेरिया रोधी लार्वा जांच एवं जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने भट्ठों पर रह रहे मजदूरों को मलेरिया से बचाव के उपायों की जानकारी दी व संभावित मच्छर प्रजनन स्थलों की जांच की।
स्वास्थ्य सुपरवाइजर पवन भारद्वाज और स्वास्थ्य कार्यकर्ता ज्ञानचंद ने विभिन्न जल स्रोतों का निरीक्षण कर मच्छरों के लार्वा की जांच की। उन्होंने मजदूरों को मलेरिया के लक्षणों, समय पर जांच करवाने व उपचार के महत्व के बारे में जागरूक किया। टीम ने बताया कि बरसात के मौसम से पहले मच्छरों की रोकथाम के लिए विशेष सावधानी बरतना आवश्यक है।
विज्ञापन
अभियान में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मोनिका कुमारी, आशा वर्कर सुमन, सरोज, मनीषा और मेनका ने भी भाग लिया। उन्होंने लोगों को अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने, पानी जमा न होने देने व कबाड़ और अनुपयोगी सामग्री को समय-समय पर हटाने की सलाह दी, ताकि मच्छरों के पनपने की संभावना को रोका जा सके।
विज्ञापन