फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Anshu was selected for membership in NASI.

Mahendragarh-Narnaul News: अंशु को नासी की सदस्यता के लिए चुना गया

Thu, 29 Oct 2026 01:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Anshu was selected for membership in NASI.
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय की भौतिकी की सहायक आचार्य डॉ. अंशु शर्मा को भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी (नासी) की वर्ष 2026 की सदस्यता के लिए चुना गया है। यह चयन पदार्थ विज्ञान और नैनो प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उनके शोध कार्यों के लिए हुआ है। कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने डॉ. अंशु शर्मा को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि विश्वविद्यालय में शोध और नवाचार को बढ़ावा देने के प्रयासों को मजबूती देती है। डॉ. शर्मा का शोध स्वच्छ ऊर्जा, ऊर्जा भंडारण, पर्यावरण संरक्षण और गैस संवेदन के लिए उन्नत नैनो पदार्थों के विकास पर केंद्रित है। उनके कार्य आत्मनिर्भर भारत की वैज्ञानिक प्राथमिकताओं के अनुरूप हैं। उन्हें भारतीय राष्ट्रीय युवा विज्ञान अकादमी की सदस्यता के लिए भी चुना गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed