फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Annual elections of Bar Association Mahendragarh on December 16, schedule released

Mahendragarh-Narnaul News: बार एसोसिएशन महेंद्रगढ़ के वार्षिक चुनाव 16 दिसंबर को, शेड्यूल जारी

Thu, 01 Dec 2022 05:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 01 Dec 2022 05:00 AM IST
विज्ञापन
Annual elections of Bar Association Mahendragarh on December 16, schedule released
बार एसोसिएशन महेंद्रगढ़ के वार्षिक चुनाव को लेकर बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए वर्तमान बार प्रधान बंशीलाल ने बताया कि वार्षिक चुनाव 16 दिसंबर को किया जाएगा। बार काउंसिल पंजाब हरियाणा द्वारा दलबीर सिंह शेखावत एडवोकेट को चुनाव अधिकारी और आलोक खेरवाल एडवोकेट को सहायक चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है। चुनावों में बार एसोसिएशन महेंद्रगढ़ के 224 अधिवक्ता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे तथा नई कार्यकारिणी का चुनाव करेंगे। चुनावी शेड्यूल जारी होने के बाद बार में सरगर्मियां तेज हो गई हैं। प्रधानपद के उम्मीदवारों ने अपने पक्ष में समीकरण बैठाने के लिए अधिवक्ताओं से मुलाकात भी तेज कर दी हैं।
विज्ञापन

ये रहेगी चुनावी प्रक्रिया
चुनाव अधिकारी दलबीर सिंह शेखावत ने बताया कि 1 व 2 दिसंबर को नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। 3 दिसंबर को दोपहर 12 से 1 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। वहीं 5 दिसंबर को शाम साढ़े 4 बजे तक इच्छुक उम्मीदवार अपना नामांकन वापस ले सकते हैं उसके बाद नामांकन वापिस नहीं होगा। शाम 5 बजे मैदान में डटे उम्मीदवारों की सूची नोटिस बोर्ड पर लगा दी जाएगी तथा नामांकन फॉर्म चुनाव समिति के पास उपलब्ध होंगे। 16 दिसंबर को 10 से 4 बजे तक बार चुनाव संपन्न करवाए जाएंगे तथा इसी दिन शाम 5 बजे चुनावों के नतीजे घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed