फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Announcement to stop purchasing for two days

Mahendragarh-Narnaul News: दो दिन के लिए खरीद बंद रखने की घोषणा

Fri, 06 Oct 2023 11:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 06 Oct 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Announcement to stop purchasing for two days
महेंद्रगढ़/सतनाली/कनीना। इस बार उपज बिक्री के लिए किसानों की परेशानियां थमने का नाम ही नहीं ले रही हैं। जिम्मेदारों ने मंडियों में तय समय पर उठान करने की बजाए अब शनिवार व रविवार को खरीद बंद रखने की घोषणा कर दी है। महेंद्रगढ़ के अस्थायी खरीद केंद्र पर पिछले एक सप्ताह के दौरान कुल 89 हजार बैग बाजरे की खरीद की गई है, लेकिन जिम्मेदारों की ओर से अभी तक 60 हजार बैग का ही उठान किया गया है जबकि 29 हजार बैग मंडी में पड़े हैं। वहीं जिम्मेदारों का दावा है कि आगामी दो दिन में मंडी से पूरा उठान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं सतनाली मंडी में अभी तक 1573 किसानों से कुल 90 हजार बाजरे के बैग की खरीद की गई है, लेकिन यहां भी जिम्मेदारों की ओर से 40 हजार बैग खुले आसमान तले रखे गए हैं। जबकि 50 हजार बैग का ही उठान एक सप्ताह में कर पाए हैं। वहीं कनीना मंडी में शुक्रवार को कुल 10 हजार बैग बाजरे की खरीद की गई। यहां भी उठान के अभाव में मंडी बाजरे से अटी पड़ी है।
विज्ञापन

सतनाली मंडी में जिम्मेदार नहीं कर पाए बिजली की वैकल्पिक व्यवस्था:
पिछले एक सप्ताह के दौरान जिम्मेदार सतनाली मंडी में बिजली की वैकल्पिक व्यवस्था तक नहीं कर पाए। इसके कारण घंटों लगने वाले लंबे-लंबे कटों के बाद किसानों की लाइनें टोकन गेट पर लग रही हैं। किसानों का नंबर जब काटे के पास पहुंचकर नंबर आता है तब लाइट चली जाती है। फिर किसान को जब लाइट आने का इंतजार करना पड़ता है। जिम्मेदारों द्वारा लाइट जाने के बाद का विकल्प के बारे में ध्यान नहीं दिया। किसानों ने कहा कि जिम्मेंदारों द्वारा इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ खरीद केंद्र के हैफेड प्रबंधक जगराम यादव व सतनाली हैफेड के परचेजर हरपाल ने बताया कि शनिवार व रविवार को उठान के चलते खरीद कार्य बंद रहेगा। पिछले तीन दिनों में बाजरे की अधिक आवक होने के कारण मंडियों में जगह का अभाव बना हुआ है। उनका प्रयास रहेगा कि दो दिन के समय में मंडियों से पूरा उठान किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed