फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Anger expressed over putting Public Health Water Works under Panchayats

Mahendragarh-Narnaul News: पब्लिक हेल्थ के वाटर वर्क्स को पंचायतों के अधीन करने पर जताया रोष

Mon, 24 Mar 2025 11:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 24 Mar 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
Anger expressed over putting Public Health Water Works under Panchayats
फोटो नंबर-03धरने पर बैठे पीडब्ल्यू डी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन के सदस्य।
नारनौल। हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन संबंधित हरियाणा संयुक्त कर्मचारी संघ ने जिलास्तरीय एक दिवसीय धरना अधीक्षण अभियंता कार्यालय में किया। इसकी अध्यक्षता जिला प्रधान रमेश चंद्र यादव ने की। मुख्य अतिथि राज्य प्रधान ईश्वर सिंह शर्मा भी मौजूद रहे। जिला प्रधान व मुख्य अतिथि ने बताया कि हरियाणा सरकार कर्मचारियों के प्रति दमनकारी नितियों को लागू कर रही है। इसमें सरकार एक अप्रैल से पब्लिक हेल्थ के वाटर वर्क्स व वाटर सप्लाई को पंचायतों के अधीन करके कर्मचारियों का रोजगार छीन रही हैं। हरियाणा कौशल रोजगार के तहत लगे हुए कर्मचारियों को रोजगार सिक्योरिटी सहित अन्य मांगों को लेकर ज्ञापन दिया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला सचिव श्योताज यादव, जिला कोषाध्यक्ष श्री भगवान शर्मा, जिला प्रेस सचिव रामशरण यादव, राज्य संगठन सचिव विजय कुमार, सुरेश कुमार यादव, राधेश्याम शर्मा, महेंद्रगढ़ पब्लिक हेल्थ ब्रांच से प्रधान अनिल फौजी, महेंद्र सिंह, प्रवीण, महेंद्रगढ़ बीएंडआर से प्रधान कर्ण सिंह, राजाराम, नारनौल पब्लिक हेल्थ ब्रांच से कैलाश चंद सैनी, नारनौल बीएंडआर से प्रधान बाबूलाल आदि कर्मचारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed