फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Anger among villagers of village Khatauli Jat for giving NOC to illegal stone crusher again

अवैध स्टोन क्रेशर को दोबारा एनओसी देने पर गांव खातौली जाट के ग्रामीणों में आक्रोश

Sun, 21 Feb 2021 11:08 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
Anger among villagers of village Khatauli Jat for giving NOC to illegal stone crusher again
गांव खातौली जाट में एक स्टोन क्रशर को अवैध रूप से दोबारा एनओसी देने पर इंजीनियर तेजपाल यादव के नेतृत्व में रविवार को एक जनसभा आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता सरपंच कृष्ण कुमार ने की।
विज्ञापन

इस अवसर पर ग्रामीणों ने कहा कि स्टोन क्रशर से उड़ती धूल से पूरे गांव में जीना मुहाल हो रहा है। आज इतनी ज्यादा धूल स्टोन क्रशरों से उड़ रही है कि उनकी सरसों की फसल पकने के ऐन वक्त पर बिल्कुल खराब हो चुकी है। गांव के ग्रामीणों में भी टीबी व दमा जैसी बीमारियां फैल रही हैं। ग्रामीणों ने कहा कि इन स्टोन क्रशर को बंद करके सही जांच रिपोर्ट एनजीटी को भेजी जाए।
विज्ञापन

इंजीनियर तेजपाल यादव ने कहा कि इस पूरे मामले में जिला प्रशासन ढिलाई बरत रहा है। क्योंकि पिछली याचिका पर 3 दिसंबर को एनजीटी के आदेश को अभी तक जिला प्रशासन व सरकार ने लागू नहीं किया है। 3 दिसंबर को एनजीटी ने अपने पुराने 24 जुलाई 2019 के आदेश को दोहराते हुए सभी 72 स्टोन क्रशर को तुरंत बंद करने, संबंधित भ्रष्ट अधिकारियों पर कार्रवाई करने, महेंद्रगढ़ जिले के क्रशर प्रभावित सभी गांवों की स्वास्थ्य जांच करने व 72 के अलावा जिले के बाकी सभी स्टोन क्रशरों को अन्य पर्यावरणीय पहलुओं पर जांच के आदेश दिए थे, लेकिन इन तीनों पहलुओं में से जिला प्रशासन व हरियाणा सरकार की अभी तक किसी भी पहलू पर कुछ भी कार्रवाई जमीनी स्तर पर नजर नहीं आ रही है। हमारी मांग है कि न केवल उस जांच को जल्दी पूरा किया जाए, बल्कि नया मुकदमा खातौली जाट के स्टोन क्रशर के खिलाफ अभी हाल ही में किया है जिस पर 17 फरवरी को एनजीटी ने जो आदेश दिया है, उनका तुरंत पालन करें व इसको बंद करने का काम करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर सरपंच कृष्ण कुमार, दुर्गा प्रसाद, दिलीप सिंह, सत्यप्रकाश नंबरदार, नरेंद्र कुमार, सुभाष नंबरदार, ढिल्लु, जगदीश, विजय, लालाराम, डॉ. वेदप्रकाश, ऋषिराज, जीतू, सुंदर, कृष्ण, विनोद, सतीश, सज्जन, अतर सिंह, जगन सिंह, अजय राव, बनी सिंह, कृष्ण कुमार, राम अवतार, लालाराम पटवारी समेत अनेक लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed