फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Anger among NHM employees, memorandum submitted

Mahendragarh-Narnaul News: एनएचएम कर्मचारियों में रोष, सौंपा ज्ञापन

Wed, 29 Jan 2025 12:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 29 Jan 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Anger among NHM employees, memorandum submitted
नारनौल। भारतीय मजदूर संघ के प्रतिनिधिमंडल ने सिविल सर्जन नारनौल के माध्यम से मिशन निदेशक एनएचएम हरियाणा पंचकुला के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष डॉ. पुष्पेंद्र ने बताया कि कई वर्षो से एनएचएम कर्मचारियों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। पांच वर्षो से कोई भी ऐसा कार्य व आदेश एनएचएम कर्मचारियों के लिए विभाग द्वारा जारी नही किया गया है। इससे राज्य स्वास्थ्य मिशन के कर्मचारियों काे लाभ हो इसके विपरीत एनएचएम कर्मचारियों की मांगो को पूरा करना तो दूर दिन-प्रतिदिन कर्मचारी विरोधी पत्र विभाग द्वारा जारी किए जा रहे हैं। इससे हरियाणा प्रदेश के समस्त एनएचएम कर्मचारियों में विभाग के प्रति रोष व निराशा है।
राज्य कमेटी सदस्य हरकेश ने बताया कि विभाग ने कर्मचारियों को मिलने वाले लाभ रोक दिए हैं। इनमें मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री हरियाणा द्वारा लागू सेवा नियमों को 26 जून 2024 से पूरी तरह फ्रीज कर दिया गया है। कर्मचारियों के 5 वर्ष और 10 वर्ष के ऊपर मिलने वाले लाभों को रोक दिया है। इसके अलावा भी अनेक प्रकार के सेवा नियमों पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन

हरकेश ने बताया कि स्वास्थ्य कर्मचारी संघ हरियाणा संबंधित भारतीय मजदूर संघ की 24 जनवरी को प्रदेश स्तरीय ऑनलाइन बैठक में इस पर विस्तार से चर्चा की गई। यदि विभाग द्वारा कर्मचारियों की मांगों को पूरा करने की जगह यदि प्रतिदिन किया जाने वाला शोषण बंद नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन

किया जाता है तो जल्द ही आंदोलन की घोषणा की जाएगी। इस अवसर पर रेणू यादव, हेमन्त यादव, संजय सैनी, डाॅ. दीपक काैशिक, सुनीता कुमारी, मीरा यादव, जितेन्द्र कुमार, ऋषि गोठवाल, बिंदू यादव, कैलाश, प्रवीण कुमारी, श्वेता शर्मा, टीका बहादुर थापा, हेमंत गर्ग, प्रेम प्रकाश, गौरव कक्कड़ इत्यादि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed