{"_id":"6980f09ee1bc6ca5770cf6d4","slug":"an-spo-was-burned-in-an-explosion-while-disposing-of-a-tear-gas-shell-narnol-news-c-196-1-nnl1004-135618-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: आंसू गैस के सेल का निपटान करते समय ब्लास्ट से झुलसा एसपीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: आंसू गैस के सेल का निपटान करते समय ब्लास्ट से झुलसा एसपीओ
विज्ञापन
फोटो 27 आंसू गैस के सेल का निपटान करते समय झुलसे एसपीओ को लेकर जाते परिजन।संवाद
नारनौल। शहर की पुलिस लाइन में सोमवार सुबह अभ्यास के दौरान आंसू गैस के सेल का निपटान करते समय ब्लास्ट हो गया। इसमें एसपीओ झुलस गया। इसके बाद नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल कराया जहां प्राथमिक उपचार कर उसे रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह पुलिस लाइन में अभ्यास किया जा रहा था। इस दौरान एसपीओ दिनेश यादव आंसू गैस के सेल का निपटान कर रहा था। तभी अचानक से ब्लास्ट हो गया। इससे एसपीओ दिनेश यादव के दोनों हाथ व पैर झुलस गए। वहीं, आंखों पर भी इसका दुष्प्रभाव पड़ा है।
नागरिक अस्पताल के मेडिकल ऑफिसर सरजीत ने बताया कि सोमवार सुबह करीब दस बजे पुलिस कर्मी को लाया गया था जिसका प्राथमिक उपचार कर दिया गया था। वहीं, आंखों की भी नेत्र रोग विशेषज्ञ ने जांच की जिसके बाद उसे रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
डीएसपी भारत भूषण ने बताया कि पुलिस लाइन में एसपीओ टीयर गैस सेल का निपटान कर रह था। इस दौरान वह झुलस गया था। उसे अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। इसमें जांच की जा रही है।