{"_id":"6824d63bd9d2df908003269f","slug":"all-four-tanks-of-dewas-jal-ghar-are-full-regular-drinking-water-supply-will-be-done-in-the-city-from-today-narnol-news-c-203-1-sroh1010-117100-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: देवास जलघर के चारों टैंक फुल, आज से शहर में होगी नियमित पेयजल आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: देवास जलघर के चारों टैंक फुल, आज से शहर में होगी नियमित पेयजल आपूर्ति
विज्ञापन
फोटो संख्या:55- देवास जलघर में पानी से भरा टैंक नंबर एक--संवाद
महेंद्रगढ़। पिछले तीन सप्ताह से पानी की आपूर्ति को लेकर परेशानी झेल रहे शहरवासियों को वीरवार से नियमित पेयजल आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी। पिछले एक सप्ताह से जेएलएन कैनाल के माध्यम से नियमित पानी मिलने के बाद जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से जलघरों को लबालब कर लिया है।
गांव देवास स्थित जल परियोजना के 24 करोड़ लीटर पानी की क्षमता के चार टैंकों को फुल किया जा चुका है। अब वीरवार से शहर में नियमित आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।
-- -- -- -- -- -- -
23 अप्रैल से शुरू की गई थी राशनिंग के आधार पर पानी की आपूर्ति
जेएलएन में शेड्यूल के हिसाब से 16 दिन पानी की अपूर्ति होती है व 24 दिन बंद रहती है। जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से शहर में प्रतिदिन करीब 80 हजार की आबादी के लिए छह लाख लीटर प्रतिदिन पानी आपूर्ति किया जाता है। 23 अप्रैल से पानी के अभाव में शहर में राशनिंग शुरू की गई थी। पिछले 22 दिनों से शहर में एक दिन छोड़कर एक दिन पानी मिलने से परेशानी उठानी पड़ रही थी। जेएलएन में नियमित आपूर्ति होने के बाद महेंद्रगढ़ क्षेत्र के 28 बड़े जलघरों को भरा गया है। देवास जल परियोजना में 24 करोड़ लीटर क्षमता के चार टैंकों के माध्यम से शहर में पेयजल आपूर्ति होती है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -
- वर्जन
पिछले एक सप्ताह से लगातार जेएलएन कैनाल के माध्यम से 650 से 250 क्यूसेक पानी मिल रहा है। प्रथम चरण में क्षेत्र के जलघरों से जुड़ी नहरों के माध्यम से 28 बड़े जलघर भरे गए हैं। शहरी आबादी के लिए गांव देवास की जल परियोजना के 24 करोड़ लीटर क्षमता के चारों टैंकों को भरा जा चुका है। अब शहर में नियमित पानी की आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।
-जियराम, उपमंडल अधिकारी जन स्वास्थ्य विभाग महेंद्रगढ़।