फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Agitation for Train Stop

दूरंतो एक्सप्रेस का ठहराव नहीं होने पर दैनिक रेलयात्री महासंघ ने दिया सांकेतिक धरना

Mon, 24 Feb 2020 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Agitation for Train Stop
रेलवे स्टेशन महेंद्रगढ़ पर दुरंतो एक्सप्रेस ट्रैन के ठहराव को लेकर धरने पर बैठे सामाजिक संगठन क? - फोटो : Narnol
बीकानेर-सियालदह दूरंतो एक्सप्रेस का ठहराव नहीं किए जाने पर रविवार को दैनिक रेलयात्री महासंघ ने विरोध स्वरूप डेढ़ घंटे का सांकेतिक धरना दिया। यह धरना सुबह 11 से 12.30 बजे तक चला। महासंघ के प्रधान रामनिवास पाटोदा ने धरने का नेतृत्व किया। महासंघ के पदाधिकारियों ने स्टेशन अधीक्षक जगदीश प्रसाद को रेलमंत्री के नाम पर ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन

महासंघ के प्रधान रामनिवास पाटोदा ने बताया कि बीकानेर-सियालदह दूरंतो एक्सप्रेस गाड़ी का शुभारंभ 24 फरवरी को केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुन मेघवाल बीकानेर से करेंगे। यह गाड़ी सप्ताह में चार दिन चलेगी, जो महेंद्रगढ़ होकर गुजरेगी। लेकिन इस गाड़ी का ठहराव महेंद्रगढ़ में नहीं दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि रेलवे के उच्च अधिकारी क्षेत्र के प्रति भेदभाव कर रहे हैं। रेलवे उच्च अधिकारियों ने राजस्थान में उक्त गाड़ी के पांच स्टेशनों पर ठहराव दिया है, जबकि हरियाणा में मात्र दो ही ठहराव दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि महेंद्रगढ़ स्टेशन का आदर्श स्टेशन का दर्जा ही प्राप्त नहीं है, बल्कि वह हरियाणा के सबसे पुराने जिले का स्टेशन भी है। उन्होंने बताया कि दो दिन पहले ही रेलवे उच्च अधिकारियों ने राजस्थान के श्रीडूंगरगथ में एक और स्टॉप दे दिया है, जबकि महेंद्रगढ़ के लिए कई दिन से प्रयास किए जाने के बाद भी ठहराव नहीं दिया जा रहा। इसको लेकर क्षेत्र की जनता में रोष है। इसके लिए क्षेत्र की जनता आरपार की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार है। उन्होंने बताया कि सोमवार को रेलमंत्री पीयूष गोयल और रेलवे बोर्ड नई दिल्ली के उच्च अधिकारियों के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया जाएगा। इनके पुतले फूंके जाएंगे तथा नई ट्रेन को काले झंडे भी दिखाए जाएंगे। इसके अलावा ट्रेन रोकने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed