फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Agenda kept for ten tasks in the city council FCC meeting

Mahendragarh-Narnaul News: नगर परिषद एफसीसी की बैठक में दस कार्यों के लिए रखा एजेंडा

Thu, 17 Oct 2024 01:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
Agenda kept for ten tasks in the city council FCC meeting
नारनौल। नगर परिषद डीएमसी कार्यालय में बुधवार को डीएमसी महाबीर प्रसाद की अध्यक्षता में एफसीसी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर परिषद की चेयरपर्सन कमलेश सैनी, उपप्रधान संजय यादव सहित कुछ पार्षदों व अधिकारियों ने भाग लिया। एफसीसी की बैठक में दस एजेंडे रखे गए। इसमें कार्यालय कार्य को सुचारू रूप से चलाने के लिए दो लैपटॉप व आठ डेस्कटॉप के साथ चार सामान्य तथा तीन कलर प्रिंटर की स्वीकृति के लिए भेजा गया है। जिनकी अनुमानित लागत लगभग आठ लाख रुपये हैं।
विज्ञापन

वहीं, नगर परिषद नारनौल क्षेत्र में चार शौचालय बनवाने के लिए अनुमानित लागत लगभग 50 लाख रुपये, व्यापारिक क्षेत्र के लिए नगर परिषद क्षेत्र में 100 कूड़ादान के लिए लगभग दो लाख रुपये, कार्यालय कार्य को सुचारू रूप से चलाने के लिए दो बाइक जिनकी लागत लगभग तीन लाख रुपये, सफाई शाखा में नियुक्त दरोगा को अपने वार्ड में निरीक्षण के लिए पांच लीटर तेल प्रति माह प्रति देना भी एजेंडे में शामिल किया गया। जिसकी लागत लगभग पांच हजार रुपये रखी गई। इसके अलावा सभी सफाई कर्मचारियों के लिए ड्रेस, जूते व पीपी किट के लिए लगभग दस लाख रुपये, बंदरों को पकड़ने व आवारा कुत्तों का वैक्सीनेशन एवं कुत्तों की नसबंदी करवाने के लिए टेंडर लगाने, बैठक में कार्यालय के लिए एक नई गाड़ी खरीदने के लिए स्वीकृति बारे, जिसकी अनुमानित लागत लगभग 12 लाख रुपये रखी गई।
विज्ञापन

बैठक में कोर्ट के पीछे नाले का निर्माण करवाने के लिए लागत लगभग 02.60 करोड़ रुपये एजेंडे में रखे। वहीं कार्यालय में हॉल की मरम्मत के लिए लगभग 10 लाख रुपये पास करने के लिए रखे गए। इस मौके पर डीएमसी महाबीर प्रसाद ने बताया कि नगर परिषद द्वारा शहर के विकास कार्यों में अब तेजी लाई जाएगी और रुके हुए कार्यों को भी जल्द शुरू करवाया जाएगा। नगर परिषद की चेयरपर्सन कमलेश सैनी ने बताया कि बैठक में शहर के अंदर नई लाइटें लगवाने व सफाई व्यवस्था पर भी विस्तार से चर्चा कर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed