{"_id":"666d457f5f6439fd9f07eeff","slug":"advocate-travelling-in-brezza-died-after-being-hit-by-a-dumper-in-narnaul-2024-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Narnaul: डंपर की चपेट में आने से ब्रेजा सवार एडवोकेट की मौत, रेवाड़ी रोड पर आरपीएस स्कूल के पास हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Narnaul: डंपर की चपेट में आने से ब्रेजा सवार एडवोकेट की मौत, रेवाड़ी रोड पर आरपीएस स्कूल के पास हुआ हादसा
Sat, 15 Jun 2024 01:10 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sat, 15 Jun 2024 01:10 PM IST
सार
सुराणा निवासी छत्रपाल यादव जिला एवं सत्र न्यायालय नारनौल में अधिवक्ता था। वह शुक्रवार को भी नारनौल से रात के करीब 10 बजे अपने गांव के लिए निकला था। जब वह रेवाड़ी रोड पर आरपीएस स्कूल के पास पहुंचा तो डंपर चालक ने लापरवाही से ब्रेजा गाड़ी को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
मृतक
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नारनौल-रेवाड़ी रोड पर आरपीएस स्कूल के पास ब्रेजा गाड़ी सवार एक एडवोकेट की सड़क हादसे में मौत हो गई। एडवोकेट शुक्रवार देर रात नारनौल से अपने गांव जा रहा था। इस दौरान एक डंपर चालक ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद एंबुलेंस की मदद से नारनौल के नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच कर मृत घोषित कर दिया। शनिवार सुबह मृतक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार सुराणा निवासी छत्रपाल यादव जिला एवं सत्र न्यायालय नारनौल में अधिवक्ता था। वह शुक्रवार को भी नारनौल से रात के करीब 10 बजे अपने गांव के लिए निकला था। जब वह रेवाड़ी रोड पर आरपीएस स्कूल के पास पहुंचा तो डंपर चालक ने लापरवाही से ब्रेजा गाड़ी को टक्कर मार दी। ब्रेजा गाड़ी में एडवोकेट छत्रपाल अकेले ही थे। डंपर की टक्कर से ब्रेजा गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई और गाड़ी चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
वहीं, घटना को अंजाम देकर डंपर चालक मौके से भागने में कामयाब हो गया। दुर्घटना के बाद आसपास भीड़ एकत्रित हो गई और एंबुलेंस को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में लाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। शनिवार को पोस्टमार्टम के समय भारी संख्या में अधिवक्ता अस्पताल में पहुंच गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन