फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Admission process will run till November 20 in industrial training institutes

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में 20 नवंबर तक चलेगी दाखिला प्रक्रिया

Sat, 16 Oct 2021 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Admission process will run till November 20 in industrial training institutes
कौशल विकास एवं प्रशिक्षण विभाग द्वारा जिला के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में सीटें अलॉट होने के बाद अब शनिवार तक दस्तावजों की जांच प्रक्रिया चलेगी। जिला के 9 संस्थानों की विभिन्न ट्रेडों की 2572 सीटों पर दाखिले होंगे। विभाग द्वारा दाखिले के लिए 20 नवंबर तक चलने वाली प्रक्रिया का शेड्यूल जारी कर दिया गया था। जिले भर के संस्थानों में अब दस्तावेजों की जांच प्रक्रिया भी चल रही है।
विज्ञापन

16 तक ऑनलाइन फीस जमा, 18 को दूसरी मेरिट लिस्ट, 18 से 20 तक पोर्टल पर संशोधन व वरीयता सूची, 22 को दूसरी मेरिट लिस्ट, सीट अलॉटमेंट, 22 से 24 तक दाखिल व सत्यापन, 22 से 26 तक फीस जमा, 28 को रिक्त सीटों की संख्या, 2 नवंबर को तीसरी मेरिट लिस्ट, 2 से 6 नवंबर तक सत्यापन, 2 से 8 नवंबर ऑनलाइन फीस जमा, 10 नवंबर को चौथी मेरिट लिस्ट, 10 से 12 नवंबर तक संशोधन व वरीयता सूची, 15 से 17 नवंबर तक सत्यापन, 18 नवंबर तक ऑनलाइन फीस जमा, 20 नंवबर को सीटों पर दाखिलों की अंतिम लिस्ट प्रकाशित की जाएगी।
विज्ञापन

विभाग द्वारा इस बार डेरोली अहीर प्रशिक्षण संस्थान में कोपा की 24 सीटें बढ़ाई गई हैं। लेकिन आईटीआई सतनाली व स्किल सेंटर सेहलंग के भवन बनकर तैयार हो चुके हैं। इस बार लोगों को भी इन दोनों संस्थानों में सीट निर्धारित होने व दाखिले शुरू होने की उम्मीद थी लेकिन विभाग द्वारा अभी तक दोनों ही संस्थानों को लेकर किसी प्रकार की सूचना भी नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने ऑनलाइन आवेदन के दौरान जो दस्तावेज दर्शाए थे वे ही दस्तावेज दाखिले के समय संस्थानों में सत्यापन के लिए लेकर आएं। ट्रेडों का चयन ध्यानपूर्वक करें। पहली काउंसिलिंग में भाग नहीं लेने वाले विद्यार्थियों को दूसरी काउंसिलिंग में जाने के लिए आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा। 20 नवंबर तक दाखिला प्रक्रिया चलेगी। समस्या आने पर विद्यार्थी संस्थानों के हेल्प डेस्क पर समाधान करा सकते हैं। - राकेश कुमार सैनी, इंचार्ज, आईटीआई, डेरोली अहीर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed