{"_id":"61ec46f446c39f313f0c235e","slug":"administrative-secretary-in-charge-reviewed-the-third-wave-narnol-news-rtk6364349182","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासनिक सचिव प्रभारी ने तीसरी लहर की समीक्षा की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासनिक सचिव प्रभारी ने तीसरी लहर की समीक्षा की
विज्ञापन
अधिकारियों की बैठक लेते डॉ. वीराजा शेखर।
- फोटो : Narnol
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लेबर विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं महेंद्रगढ़ जिला के प्रशासनिक सचिव प्रभारी डॉ. वी राजा शेखर ने शनिवार को रेस्ट हाउस में जिले में कोविड-19 के संबंध में अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
डॉ. शेखर ने कहा कि जिले में जिन गांवों में कम टीकाकरण हुआ है वहां पर विशेष अभियान चलाएं। जिले में अभी भी 32 हजार लोगों को पहला टीका लगना है। दूसरा टीका 74 फीसदी लोगों को लगा है। 95 फीसदी लोगों को पहला टीका लगा है। सुनिश्चित करें कि जल्द से जल्द दोनों टीके लग जाए। उन्होंने कहा कि इसके लिए जिले में आईसी एक्टिविटी भी चलाई जाए। उन्होंने बताया कि जिले में अगस्त में दूसरी लहर का आखिरी केस आया था और 31 दिसंबर को तीसरी लहर का पहला केस आया है। फिलहाल जिले में कोविड-19 का कोई भी मरीज अस्पताल में दाखिल नहीं है। यह अच्छे संकेत हैं लेकिन हमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतनी है।
उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर बिना मास्क वाले नागरिकों के चालान काटे जाएं। इसी प्रकार जिन लोगों ने टीका नहीं लगाया है उन लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर इंट्री नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि महामारी अलर्ट सुरक्षित हरियाणा की गाइडलाइन की पालना सुनिश्चित की जाए। जिला में मेडिकल इंफ्रास्ट्रैक्चर के संबंध में सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि नारनौल तथा कनीना में नए ऑक्सीजन प्लांट स्थापित हो चुके हैं। बैठक में उपायुक्त अजय कुमार, अतिरिक्त उपायुक्त अनुराग ढालिया, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कुमार के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद रहे।