फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   admenestrative action

प्रशासन ने गिरवाए अवैध वाशिंग प्लांट

Thu, 29 Oct 2015 12:23 AM IST
नारनौल/महेंद्रगढ़
नारनौल/महेंद्रगढ़ Updated Thu, 29 Oct 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन

क्षेत्र में फिर से बजरी वाशिंग प्लांट शुरू होने की सूचना पर बुधवार को प्रशासन की टास्क फोर्स ने छापामार कार्रवाई की। इस दौरान टीम ने आधा दर्जन अवैध प्लांटों को ध्वस्त कर दिया।

विज्ञापन


कृष्णावती नदी के गांव ढाणी जाजमा, शहबाजपुर, भेंडटी, नोलायजा के ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कई साल से कृष्णावती नदी में अवैध खनन चल रहा है। 8-10 लोगों ने नदी के किनारे निजी जमीन पर वाशिंग प्लांट लगा लिए थे। रातभर नदी में बजरी निकाल दिन में वाशिंग कर महंगे दामों में बेचते हैं। दो साल पहले कार्रवाई के दौरान हरियाणा में स्थित प्लांटों को तोड़ दिया था।
विज्ञापन


इसके बाद संचालकों ने राजस्थान की सीमा में प्लांट स्थापित कर लिए। संचालक रातभर नदी और निजी भूमि से खनन करके बजरी स्टॉक करते हैं। ग्रामीणों की शिकायत पर माइनिंग विभाग ने छापामारी की। कार्रवाई की सूचना लीक होने के कारण न तो संचालक मिले और न मशीनें चलते हुए मिलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसी ने गठित की है टास्क फोर्स
धौलेड़ा में क्रशर हादसे के बाद जिला उपायुक्त अतुल कुमार द्विवेदी ने प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक में अवैध खनन, वाशिंग प्लांट,  क्रशर बंद करवाने के आदेश दिए थे। खनन बंद नहीं होने की स्थिति में विभागीय अधिकारियों को कार्रवाई की चेतावनी दी। इसके बाद तत्कालीन सीटीएम ने टास्क फोर्स की मदद से कार्रवाई को अंजाम दिया। उपायुक्त के आदेश को दरकिनार करते हुए खनन माफिया दोबारा प्लांट निर्माण करवा सक्रिय हो गया है। बुधवार को डीसी के आदेश पर एसडीएम विवेक कालिया की अगुवाई में छापामार कार्रवाई की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed