{"_id":"5d409cf18ebc3e6ccb57e2fb","slug":"adm-water-gilas-narnol-news-rtk5084773199","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम ने आधा गिलास पानी छोड़ा, सक्षम युवती ने टोका, मंच पर बुलाकर दिया सम्मान, पानी को पौधों में डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम ने आधा गिलास पानी छोड़ा, सक्षम युवती ने टोका, मंच पर बुलाकर दिया सम्मान, पानी को पौधों में डाला
विज्ञापन
फोटो संख्या:55- किसान मेले में एसडीएम मनीष फोगाट से बातचीत करती छात्रा ललिता
- फोटो : Narnol
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसडीएम मनीष फौगाट ने आधा गिलास पानी पीकर आधा छोड़ दिया। सक्षम योजना के तहत नियुक्त युवती ने कहा एसडीएम साहब आप तो जल संरक्षण में बूंद-बूंद पानी की बचत का संदेश दे रहे हो, लेकिन खुद अमल नहीं कर रहे। आपने आधा गिलास पानी बर्बाद कर दिया। इसके पश्चात एसडीएम ने पानी के लिए सारी बोला और आधा गिलास पानी को पौधे में डलवाया। उन्होंने सवाल उठाने वाली युवती को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया। एसडीएम ने कहा कि हमें ऐसे ही हर जगह सतर्क रहकर काम करने की जरूरत है।
कृषि विज्ञान केंद्र में मंगलवार को जल संरक्षण के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसमें एसडीएम मनीष कुमार फौगाट मुख्य अतिथि थे। एसडीएम ने करीब 15 मिनट तक जल संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि बूंद-बूंद को पानी की बचत करनी चाहिए। महेंद्रगढ़ जिले का भू-जल स्तर लगातार गिर रहा है। हमें इस क्षेत्र में पानी बचाने की सबसे अधिक जरूरत है। एसडीएम अपने भाषण के बाद मंच पर बैठ गए। उन्होंने सामने मेज पर रखे गिलास से आधा गिलास पानी पीकर आधा छोड़ दिया। इस पर समारोह में उपस्थित सक्षम युवती बोली- एसडीएम साहब आपका संदेश काफी अच्छा था। आपने अपने भाषण पर खुद ही अमन नहीं किया। पानी ने पानी का आधा गिलास छोड़ दिया, जिससे आधा गिलास पानी बर्बाद हो गया। इसके पश्चात एसडीएम मनीष फौगाट ने सॉरी बोला। उन्होंने कहा कि आज के बाद इस बात का पूरा ख्याल रखेंगे। उन्होंने कहा कि युवाओं को इसी तरह से सतर्क रहकर काम करने की जरूरत है।
मंच पर बुलाकर दिया सम्मान....
एसडीएम ने सक्षम युवती को मंच पर बुलाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि इस युवती का बेहद अच्छा रिस्पांस रहा। हमें संदेश को केवल सुनना नहीं, बल्कि उस पर इसी तरह से अमल करना होगा। उन्होंने मौके मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिया कि आप भी इस पर अमल करें। उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति रोजाना एक लीटर पानी भी बचाएगा तो रोजाना जिले में 15 लाख लीटर पानी की बचत होगी। 15 लाख लीटर पानी से एक दिन शहर का काम चलाया जा सकता है।