फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   ADC took district task force committee meeting regarding Corona

कोरोना को लेकर एडीसी ने ली जिला टास्क फोर्स कमेटी की बैठक

Wed, 12 Jan 2022 11:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
ADC took district task force committee meeting regarding Corona
सभी अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि जिला महेंद्रगढ़ में महामारी अलर्ट सुरक्षित हरियाणा की गाइडलाइन सख्ती के साथ लागू की जाए। टीका नहीं लगवाने वाले लोगों का चालान किया जाए। जिला महेंद्रगढ़ में बुधवार को 46 पॉजिटिव केस आए हैं। कोरोना का यह नया वैरियंट बहुत ही तेज गति से फैलने वाला है। ऐसे में किसी भी प्रकार की ढिलाई न बरती जाए। यह निर्देश अतिरिक्त उपायुक्त अनुराग ढालिया ने बुधवार को लघु सचिवालय में जिला टास्क फोर्स कमेटी की बैठक में दिए।
विज्ञापन

सबसे पहले एडीसी ने बताया कि सरकार ने फैसला किया है कि कोरोना के कारण जिन नागरिकों की मौत हुई है उनके परिजनों को 50 हजार रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। इसके लिए आवेदकों को सरल पोर्टल पर आवेदन करना होता है। अभी तक जिला महेंद्रगढ़ में 82 आवेदन आए हैं जिनमें से 52 आवेदनों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा वेरीफाई किया जा चुका है। शेष आवेदनों को भी जल्द से जल्द वेरीफाई करने के बाद आगे भेजा जाए ताकि सहायता राशि जल्द से जल्द उनके परिजनों को दी जा सके।
विज्ञापन

28626 नागरिकों के काटे चालान
उन्होंने बताया कि अभी तक जिला महेंद्रगढ़ में 28626 नागरिकों के चालान मास्क न पहनने के कारण काटे गए हैं। अब फिर से नागरिक लापरवाही कर रहे हैं। ऐसे में अधिकारी चालान काटना सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे यह सुनिश्चित करें कि जिन भी संस्थानों में सामूहिक रूप से कोविड-19 उपयुक्त व्यवहार नहीं अपनाया जा रहा है वहां पर सामूहिक रूप से 5 हजार रुपये का चालान किया जाए। वही व्यक्तिगत रूप से 500 रुपये का चालान काटा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

93 फीसदी लोगों ने लगवाई पहली डोज
एडीसी ने बताया कि वैक्सीनेशन का कार्य इस सप्ताह कुछ धीमा हुआ है। इसे दोबारा से उसी स्पीड पर ले जाया जाए। जिला महेंद्रगढ़ में अभी तक 93 फीसदी लोगों ने पहली डोज था 72 फ़ीसदी नागरिकों ने दूसरी डोज लगवाई है। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जल्द से जल्द स्कूलों का शेड्यूल बनवाकर 15 से 18 वर्ष तक के सभी बच्चों को टीका लगवाना सुनिश्चित करें।

राहत: अस्पताल में नहीं एक भी भर्ती
एडीसी ने बताया कि जिला महेंद्रगढ़ में फिलहाल 105 एक्टिव केस हैं। राहत की बात यह है कि अभी तक कोई भी मरीज अस्पतालों में दाखिल नहीं करना पड़ा है। जिला में हर रोज स्वास्थ्य विभाग को एक हजार से अधिक सैंपल लेने के निर्देश दिए गए हैं। इस बैठक में एसडीएम नारनौल मनोज कुमार, एसडीएम कनीना सुरेंद्र कुमार, नगराधीश मंगल सैन, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अशोक कुमार तथा डीएसपी जितेंद्र कुमार के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed