फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   ADC meeting with officers

स्वतंत्रता दिवस के संबंध में एडीसी ने ली अधिकारियों की बैठक

Thu, 29 Jul 2021 10:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
ADC meeting with officers
वर्ष 2020 में स्वतंत्रता दिवस समारोह पर भी कोरोना का साया पड़ गया था। संक्रमण ज्यादा होने के कारण बहुत सादे ढंग से समारोह मनाया गया था। इस बार संक्रमण बहुत कम है इसलिए समारोह में भी संस्कृति के रंग बिखरेंगे। एडीसी अभिषेक मीणा ने 15 अगस्त को मनाए जाने वाले जिलास्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के संबंध में लघु सचिवालय में अधिकारियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन

उन्होंने स्वतंत्रता दिवस मनाने को लेकर अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी। साथ ही इस बार भी कोविड-19 उपयुक्त व्यवहार के पालन के साथ समारोह मनाने के निर्देश दिए। एडीसी मीणा ने कहा कि यह राष्ट्रीय पर्व है इसमें सभी विभागीय अधिकारी पूरे उत्साह के साथ काम करें। उन्होंने जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि रिहर्सल व कार्यक्रम के दौरान पानी की सुचारु रूप से व्यवस्था होनी चाहिए। सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए गठित टीम को आठ अगस्त तक पूर्ण तैयारी करवाने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कार्यक्रम व रिहर्सल के दौरान एंबुलेंस की व्यवस्था व ओआरएस के पैकेट रखने के निर्देश दिए। बैठक में नगराधीश अमित कुमार, डिप्टी सीएमओ डॉ. संजय बिश्रोई, डीडीपीओ ओमप्रकाश, महिला एवं बाल विकास कार्यालय से सीमा ग्रोवर व अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed