{"_id":"5de7f0b28ebc3e54e809323c","slug":"action-onien-team-rate-narnol-news-rtk530800080","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारियों की टीम ने दो घंटे तक खंगाला प्याज का स्टॉक, रजिस्टर भी जांचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारियों की टीम ने दो घंटे तक खंगाला प्याज का स्टॉक, रजिस्टर भी जांचे
विज्ञापन
सब्जी मंडी में प्याज के स्टॉक को चैक करते हुए अधिकारी
- फोटो : Narnol
प्याज का स्टॉक जांचने के लिए खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारी बुधवार को मंडी में पहुंचे। उन्होंने यहां के गोदामों में जाकर प्याज की जांच की। उन्होंने आढ़तियों के स्टॉक रजिस्टर को भी जांचा और मौके की फोटोग्राफी भी कराई। इस दौरान पूरी मंडी में 55 क्विंटल प्याज भी नहीं मिला। खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारियों ने तय मात्रा से अधिक स्टॉक न रखने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों ने कहा लगातार निरीक्षण होगा।
उल्लेखनीय है अगस्त महीने से प्याज के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अगस्त में प्याज के दाम 30 रुपये किलोग्राम था। अब प्याज 100 से 110 रुपये किलोग्राम के हिसाब से बिक रहा है। हरी प्याज की आवक भी पूरी मात्रा में नहीं हो पा रही है। इस कारण भी प्याज 110 रुपये किलोग्राम मिल रहा है। छोटा व हरा प्याज 100 रुपये तक मिल रहा है। प्याज विक्रेता नरेश सैनी ने बताया कि बड़ा प्याज 110 रुपये में बिक रहा है। डिमांड के अनुसार प्याज की आवक नहीं हो रही। इस कारण रेट लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। फिलहाल अलवर और बहरोड़ से प्याज आ रहा है। दो महीने बाद सीकर से प्याज की आवक शुरू होने की संभावना है। इसके बाद दाम कुछ कम होंगे। आढ़ती वेदप्रकाश ने बताया कि बुधवार को अलवर से प्याज आया था। आढ़त पर मोटी प्याज 70 से 80 रुपये किलो बिक रहा है। रिटेल में पहुुंचते यह दाम 100 रुपये किलो तक हो जाता है। अब दाम अधिक होने के कारण प्याज की मांग लगातार कम होती जा रही है।
टीम ने दो घंटे तक जांचा प्याज का रिकार्ड
खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर ध्यानचंद, इंस्पेक्टर बृजलाल गुप्ता व मार्केट कमेटी के सुनील ने सब्जी मंडी में पहुंचकर प्याज के स्टॉक का निरीक्षण किया। टीम ने करीब दो घंटे तक मंडी में निरीक्षण किया। इसमें लक्खीराम- राजकुमार आढ़ती के पास 15 कट्टे, सूरजभान के पास 29 क्विंटल, ताराचंद- गोबिंद राम के पास 24 कट्टे, दयानंद- राजेश से 3 कट्टे प्याज का स्टॉक मिला। खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम ने पूरे स्टॉक का रिकार्ड बनाकर ईमेल के जरिए अधिकारियों को भेज दिया है। मौके की फोटोग्राफी भी की गई है। विभाग की टीम ने प्याज के आढ़तियों को तय मात्रा से अधिक स्टॉक न रखने के निर्देश दिए हैं। थोक के व्यापारी 250 क्विंटल प्याज रख सकते हैं। रिटेलर के कारोबारी अब 50 क्विंटल प्याज ही रख सकेंगे। तय मात्रा से अधिक प्याज मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
मुख्यालय के निर्देश अनुसार बुधवार को मंडी में स्टॉक का निरीक्षण किया गया। मंडी में स्टॉक क्षमता के अनुसार बेहद कम प्याज मिला। मंडी के आढ़तियों को स्टॉक के अनुसार प्याज रखने के निर्देश दिए गए हैं। लगातार प्याज की जांच की जाएगी।
-ध्यान सिंह, इंस्पेक्टर, फूड एंड सप्लाई डिपार्टमेंट, महेंद्रगढ़।