फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Accused in 28 cases arrested with country-made pistol

28 मामलों में आरोपी देसी पिस्तौल के साथ गिरफ्तार

Mon, 28 Mar 2022 11:18 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Accused in 28 cases arrested with country-made pistol
अवैध हथियार के साथ पकड़ा गया आरोपी। संवाद - फोटो : Narnol
सदर थाना महेंद्रगढ़ की पुलिस ने एक युवक को देसी पिस्तौल और कट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। गांव खातोदड़ा से रविवार देर शाम को गिरफ्तार खातोद गांव के सतीश उर्फ फर्जी के खिलाफ महेंद्रगढ़ व आसपास के थानों में लड़ाई-झगड़े, चोरी, एक्साइज व आर्म्स एक्ट के 28 मामले दर्ज हैं। एक्साइज एक्ट के मामले में आरोपी फरार रहा था। फर्जी को सोमवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता सुमित कुमार ने बताया कि स्पेशल स्टाफ महेंद्रगढ़ की टीम गश्त पर थी। उसे सूचना मिली की गांव खातोदड़ा में शराब ठेके पर एक युवक गाड़ी में बैठा है। उसके पास अवैध हथियार हैं। जानकारी मिलने के बाद पहुंची स्पेशल स्टाफ की टीम ने युवक को पकड़ लिया और गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें से कट्टा और देसी पिस्तौल के अलावा दो कारतूस मिले। पुलिस ने अवैध हथियार और गाड़ी को जब्त कर थाना सदर महेंद्रगढ़ में मामला दर्ज कराया। सोमवार को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed