{"_id":"65eb693a1156bbd6c70b35f6","slug":"accused-arrested-with-one-kilo-and-55-grams-of-ganja-narnol-news-c-196-1-nnl1004-110139-2024-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: एक किलो 55 ग्राम गांजे के साथ आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: एक किलो 55 ग्राम गांजे के साथ आरोपी गिरफ्तार
Sat, 09 Mar 2024 01:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sat, 09 Mar 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
नारनौल। पुलिस ने नारनौल क्षेत्र से नशीले पदार्थ गांजा के साथ एक आरोपी परमजीत उर्फ सोनू निवासी मौहल्ला आजाद चौक नारनौल को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से एक किलोग्राम 55 ग्राम गांजा बरामद किया। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर शुक्रवार को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि महेंद्रगढ़ पुुलिस द्वारा नशीले पदार्थों का व्यापार करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। वीरवार को थाना शहर नारनौल की पुलिस टीम को सूचना मिली कि परमजीत उर्फ सोनू अवैध नशीला पदार्थ लेकर अग्रसेन चौक नारनौल से थाना की तरफ आ रहा है, अगर तुरंत छापेमारी की जाए तो आरोपी को नशीले पदार्थ सहित पकड़ा जा सकता है। इस सूचना पर टीम ने थाना के सामने नाकाबंदी कर चैकिंग शुरू कर दी, इस दौरान एक शख्स पुलिस टीम को देखकर दूसरी तरफ भागने लगा, जिसे काबू कर नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम परमजीत बताया। पुलिस ने उसके पाससेस नशीले पदार्थ को कब्जे में ले लिया।