फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Accused arrested for injuring salesman by attacking him with stick

डंडे से हमला कर सेल्समैन को घायल करने का आरोपी गिरफ्तार

Wed, 09 Feb 2022 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Accused arrested for injuring salesman by attacking him with stick
पुलिस गिरफ्त में मारपीट का आरोपी। संवाद - फोटो : Narnol
थाना शहर नारनौल पुलिस ने कैलाश नगर में सेल्समैन पर डंडों से हमला करके घायल करने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को बुधवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। आरोपी की पहचान विनोद कुमार उर्फ विनय वासी विजधपुर थाना फतेहगढ़ जिला फर्रुखाबाद उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। इससे पहले पुलिस द्वारा वारदात में शामिल मुख्य आरोपी रामबीर निवासी बाढ़डा को गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता सुमित कुमार ने बताया कि अजीत निवासी कैलाश नगर ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि वह नारनौल में ठेके पर सेल्समैन का काम करता है। वह रात के समय ठेके से घर जा रहा था तो एक गाड़ी से आए 3-4 व्यक्तियों ने उस पर डंडे से हमला कर दिया था। जिस पर शहर थाना नारनौल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी रामबीर को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। जिससे पूछताछ में पता लगाया कि अजीत से पहले रामबीर ठेके पर सेल्समैन का काम करता था। जिसे वहां से किसी कारणवश हटा दिया गया था। इसी के चलते रामबीर ने अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने रामबीर से पूछताछ के दौरान वारदात में इस्तेमाल की गई गाड़ी और डंडा बरामद कर लिया था। इस मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी विनोद कुमार उर्फ विनय को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed