{"_id":"651f034a22210273c70a7fd4","slug":"accused-arrested-after-22-months-in-case-of-withdrawing-money-by-changing-atm-narnol-news-c-203-1-sroh1011-3987-2023-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: एटीएम बदलकर पैसे निकालने के मामले में 22 माह बाद आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: एटीएम बदलकर पैसे निकालने के मामले में 22 माह बाद आरोपी गिरफ्तार
Fri, 06 Oct 2023 12:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Fri, 06 Oct 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। गांव माधोगढ़ निवासी एक व्यक्ति से 22 माह पूर्व एटीएम कार्ड बदलकर 85 हजार रुपये की चपत लगाने के मामले में एक आरोपी को काबू किया है। आरोपी की पहचान खालिद निवासी बिनवा थाना फिरोजपुर झिरका जिला नूंह के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को तकनीकी सहायता से पता लगाकर काबू किया है। गांव माधोगढ़ निवासी विजय कुमार ने पुलिस को दिसंबर 2021 में शिकायत दी थी।
दिसंबर 2021 को माधोगढ़ निवासी विजय कुमार ने पुलिस को शिकायत देकर बताया था कि वह बस स्टैंड महेंद्रगढ़ के पास एक्सिस बैंक के एटीएम से पैसे निकलवा रहा था। इस दौरान उसके पीछे से एक व्यक्ति एटीएम घुस गया था तथा दो एटीएम के गेट पर खड़े हो गए थे। साथ खड़े आरोपी ने धोखे से उसका पिन नंबर देखने के साथ-साथ एटीएम कार्ड भी बदल लिया था। उसके बाद आरोपी ने उसके खाते से 85 हजार रुपये निकाल लिए थे। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई करते हुए तकनीक की सहायता से आरोपी का पता लगाया और उसे गिरफ्तार कर लिया।