फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Accident injured person dies during treatment

दुर्घटना में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत

Sat, 26 Feb 2022 11:53 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 11:53 PM IST
विज्ञापन
Accident injured person dies during treatment
वाहन की टक्कर से घायल हुए व्यक्ति की मौत मामले में सदर थाना पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव भांखरी निवासी दीपक ने बताया कि उसका छोटा भाई लक्ष्मण मजदूरी का कार्य करता था। गत 10 जनवरी सायं करीब छह बजे मजदूरी करके पैदल घर लौट रहा था। वह भी उधर घूमने गए हुए थे तो वहां अचानक रोड पर एक्सीडेंट की आवाज सुनाई दी। वहां जाकर देखा तो उसका भाई था। वाहन चालक अंधेरे का लाभ उठाते हुए अपने वाहन को लेकर भाग गया। इसके बाद वह अपने भाई को नारनौल के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे परंतु हालत गंभीर होने की वजह से चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया। इसके बाद वे उसे जयपुर लेकर गए जहां इलाज के दौरान उसके भाई ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed