{"_id":"6272c9c625cc9d3e545d402d","slug":"aap-workers-took-to-the-road-for-electricity-water-narnol-news-rtk6457167117","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली, पानी के लिए सड़क पर उतरे ‘आप’ कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली, पानी के लिए सड़क पर उतरे ‘आप’ कार्यकर्ता
विज्ञापन
बिजली, पानी व महंगाई को लेकर सीटीएम को ज्ञापन सौंपते आप कार्यकर्ता।
- फोटो : Narnol
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारनौल। गर्मी में बिजली, पेयजल की किल्लत, महंगाई, बेरोजगारी आदि के विरोध में बुधवार को आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ता सड़क पर उतर गए। आजाद चौक से जुलूस की शक्ल में नारनौल जिला मुख्यालय पहुंचे बड़ी तादात में कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। यहां मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सीटीएम मंगलसेन नारनौल को सौंपा गया।
प्रदर्शन का नेतृत्व दिल्ली सरकार के ओबीसी आयोग के चेयरमैन जगदीश यादव ने किया। इस दौरान उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के राज में महंगाई चरम पर है। पेट्रोल डीजल तथा रसोई गैस की बढ़ती कीमतों ने आम जनता का जीना मुहाल कर दिया है। पेट्रोल डीजल मूल्य वृद्धि के कारण महंगाई में लगातार इजाफा हो रहा है। कहा कि देश का युवा बेरोजगारी से त्रस्त है। केंद्र एवं हरियाणा सरकार बेरोजगारों के साथ लगातार खिलवाड़ कर रही है। भाजपा की नीतियों के कारण आज का युवा दिशाहीन और हताश हो गया है। प्रदेश व जिले में वह जिले में बिजली संकट को लेकर आम जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित है। बिजली की कमी के चलते किसान और बुरी तरह त्रस्त हैं। बिजली की कमी के कारण शहर में गांव में पीने के पानी की किल्लत बनी हुई है। ज्ञापन में बिजली संकट को दूर करने के लिए ठोस कदम उठाने के लिए सरकार से मांग की गई।
इसके अलावा नारनौल और महेंद्रगढ़ की सड़कों की दुर्दशा पर चिंता जताई गई और सड़कों को दुरुस्त करने की मांग की गई। ज्ञापन में महेंद्रगढ़ से नारनौल शहर में पसरी गंदगी को लेकर गहरी चिंता प्रकट की गई है और उससे निजात दिलाने की मांग की गई। नारनौल शहर के बीचो-बीच गुजर रही छलक नदी के नाले के निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत कर उच्चस्तरीय जांच कराने और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। आम आदमी पार्टी के महेंद्रगढ़ युवा संगठन दौरा दिए गए ज्ञापन में चेतावनी दी गई है यदि उपरोक्त मांगों का समुचित निदान नहीं किया गया तो आम आदमी पार्टी एक बड़ा आंदोलन करेगी जिसकी जिम्मेवार सरकार व प्रशासन होगा। यह आंदोलन आज दिल्ली यूनिवर्सिटी के पूर्व अध्यक्ष अरुण हुड्डा को हाल ही में आम आदमी पार्टी की युवा विंग के प्रदेश अध्यक्ष का नेतृत्व सौंपने के उपलक्ष में प्रदेश भर में प्रदर्शन के तहत सभी जिला मुख्यालय पर आयोजित किए गए थे।
विज्ञापन
प्रदर्शन में पूर्व जिला प्रमुख भाई राम सिंह यादव, गिरीश खेड़ा, रविंद्र सिंह उर्फ मटरू, राज सिंह चेयरमैन, राव रामचंद्र, अशोक यादव, डॉ. मनीष, महेंद्र यादव, सुरेश सैनी, पूर्व पार्षद दयानंद सोनी, मनोज डहिनवाल, डॉक्टर राजसुनेश यादव, संदीप सेठ, तेजपाल यादव, ज्योति सैनी, प्रेम देवी, ममता, कांता यादव, चंद्रकला मौजूद रहीं।