{"_id":"683e0ca651c70e1591026e85","slug":"a-young-man-died-and-two-others-were-seriously-injured-in-a-collision-between-two-bikes-narnol-news-c-203-1-sroh1011-117531-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: दो बाइकाें की टक्कर में युवक की मौत, दो गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: दो बाइकाें की टक्कर में युवक की मौत, दो गंभीर
Tue, 03 Jun 2025 02:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Tue, 03 Jun 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
सतनाली। सतनाली क्षेत्र के गांव श्यामपुरा व नांधा रोड पर दो बाइकों के आमने-सामने की टक्कर में श्यामपुरा निवासी जयंत की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों व परिजनों ने घायलों को बाढ़डा सरकारी अस्पताल में लेकर पहुंचे।
गांव श्यामपुरा निवासी पुलवेंद्र सिंह ने बताया एक जून की रात करीब 8.15 बजे में गांव से नांधा रोड पर खाना खाकर घूम रहा था। वहां से उसका चचेरा भाई जयंत सिंह व उसका दोस्त शेखर बाइक पर गांव नांधा कि तरफ से श्यामपुरा आ रहे थे। उसी समय गांव श्यामपुरा की तरफ से एक बाइक चालक अपने बाइक को तेज गति व लापरवाही से चलाता हुआ और गलत दिशा में जाकर जयंत सिंह की बाइक को टक्कर मार दी।
हादसे में जयंत सिंह व उसका दोस्त शेखर रोड पर गिर गए तथा दूसरा बाइक चालक भी मोटर साइकिल सहित गिर गया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस व राहगीरों की मदद से तीनों घायलों को बाढ़ड़ा सरकारी अस्पताल में लेकर गए। जहां पर चिकित्सकों ने जयंत को मृत घोषित कर दिया। शेखर व दूसरे अज्ञात युवक को अधिक चोट होने कारण रोहतक पीजीआइ रेफर कर दिया। पुलिस ने पुलवेंद्र की शिकायत के आधार पर अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।