{"_id":"699decfe5d7175aaef02e322","slug":"a-young-man-died-and-another-was-injured-in-a-two-vehicle-collision-narnol-news-c-196-1-nnl1004-136547-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: दो वाहनों की टक्कर में युवक की मौत, दूसरा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: दो वाहनों की टक्कर में युवक की मौत, दूसरा घायल
Tue, 24 Feb 2026 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Tue, 24 Feb 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त खड़ी गाड़ी। स्रोत ग्रामीण
मंडी अटेली। नारनौल-रेवाड़ी मार्ग पर गांव उनींदा के पास मंगलवार की शाम नेशनल हाईवे-11 पर तेज रफ्तार के कारण दो कारों की टक्कर में एक युवक की मौके पर मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।
रेवाड़ी के भालखी माजरा निवासी अमित और चंदपुरा निवासी यशवंत अपनी कार से नारनौल से माजरा गांव की ओर जा रहे थे। इसी दौरान आगे चल रही दिल्ली निवासी एक परिवार की कार से उनकी गाड़ी तेज रफ्तार के कारण पीछे से टकरा गई।
दिल्ली का परिवार नांगल चौधरी क्षेत्र के पास राजस्थान स्थित देवता-छाजड़ा के प्रसिद्ध हनुमान मंदिर में रोट चढ़ाकर वापस लौट रहा था। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई।
विज्ञापन
हादसे में अमित की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि यशवंत गंभीर रूप से घायल हो गया। दूसरी कार में सवार पांच लोगों को मामूली चोटें आई हैं।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारु कराया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।