{"_id":"6670883fbdb2cf58650be994","slug":"a-road-will-be-built-between-the-two-main-markets-of-the-city-traffic-will-become-easier-narnol-news-c-196-1-nnl1003-113274-2024-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: शहर के दो मुख्य बाजारों की की बनेगी सड़क, आवागमन होगा सुगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: शहर के दो मुख्य बाजारों की की बनेगी सड़क, आवागमन होगा सुगम
Tue, 18 Jun 2024 12:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Tue, 18 Jun 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
नारनौल। शहर के दो मुख्य बाजारों की सड़क लंबे समय से लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई थी। अब जल्द ही उनका निर्माण कार्य शुरू होगा। इसके लिए नगर परिषद ने करीब दो करोड़ 81 लाख रुपए के टेंडर लगा दिए हैं। अब टेंडर लगा देने के बाद जल्द ही इन सड़कों का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
महाबीर मार्ग से पुल बाजार की सड़क को तो बने काफी साल हो गए। इस सड़क मार्ग पर जगह-जगह किला रोड तक गड्ढे हो गए हैं। जिन पर लोगों का चलना भी मुश्किल हो रहा था। इस बाजार की सड़क के निर्माण को लेकर दुकानदारों ने आप नेताओं के साथ धरना भी दिया था। उस समय सड़क का पेचवर्क करवा नप चेयरपर्सन व अधिकारियों ने जल्द ही दुकानदारों को सड़क बनवाने का आश्वासन दिया था। उन बातों के करीब सात-आठ महीने बीत जाने के बाद अब महाबीर मार्ग से किला रोड के नीचे तक एक करोड़ 81 लाख रुपए की लागत से इस सड़क का निर्माण होगा। वहीं दूसरी ओर गर्ल्स आईटीआई से अग्रसेन चौक तक काफी समय से सड़क निर्माण अधूरा पड़ा था उसे एक करोड़ 75 हजार रुपए की लागत से पूरा किया जाएगा।
महाबीर मार्ग से किला रोड के नीचे तक सड़क निर्माण के लिए एक करोड़ 81 लाख व गर्ल्स आईटीआई से अग्रसेन चौक तक अधूरे निर्माण को पूरा करने के लिए एक करोड़ 75 हजार रुपए के टेंडर लगा दिए हैं। अब दस से पंद्रह दिन में इसका कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
सुंदर सिंह श्योराण, एक्सईएन नगर परिषद, नारनौल।