{"_id":"6af74891589e10a80c0e8c22","slug":"a-joint-team-of-chief-ministers-flying-squad-rewari-and-intelligence-department-raided-the-district-narnol-news-c-196-1-nnl1003-147694-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"8:30 बजे खुलना था पशु अस्पताल, 9:30 बजे भी लटके मिले ताले, 14 कर्मचारी गैरहाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
8:30 बजे खुलना था पशु अस्पताल, 9:30 बजे भी लटके मिले ताले, 14 कर्मचारी गैरहाजिर
विज्ञापन
फोटो नंबर-08औचक निरीक्षण के दौरान बंद पड़ा हसनपुर का पशु अस्पताल।
नारनौल। जिले में मुख्यमंत्री उड़नदस्ता रेवाड़ी और गुप्तचर विभाग की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को 10 राजकीय पशु अस्पतालों का निरीक्षण किया। जांच में 5 अस्पतालों पर ताला लटका मिला जबकि 25 तैनात कर्मचारियों में से 14 गैरहाजिर पाए गए।
उप निरीक्षक सुरेंद्र कुमार के नेतृत्व में टीम सुबह 9:30 बजे अस्पतालों में पहुंची। टीम के साथ पंचायती राज विभाग के बीडीपीओ सिहमा सचिन कुमार ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में मौजूद रहे। निरीक्षण मंडाणा, पटीकरा, शोभापुर, बिगोपुर, कोरियावास, ढाणी बाठोठा, तोताहेड़ी-सिलारपुर, मांदी, घाटाशेर और हसनपुर के अस्पतालों में किया गया।
ड्यूटी मजिस्ट्रेट एवं बीडीपीओ सिहमा सचिन कुमार ने बताया कि शोभापुर अस्पताल में निर्धारित स्टाफ में से आधे ही मौजूद मिले। कई अस्पताल समय पर खुले ही नहीं। उन्होंने कहा कि गैरहाजिर कर्मचारियों और समय पर अस्पताल न खुलने के मामले में अब विभागीय स्तर पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
पांच अस्पतालों पर ताला
ढाणी बाठोठा, मांदी, घाटाशेर, कोरियावास और हसनपुर के पशु अस्पताल बंद मिले। इनके मुख्य द्वार पर ताला लगा था। अस्पताल खुलने का निर्धारित समय सुबह 8:30 बजे है लेकिन एक घंटे बाद भी वहां कोई कर्मचारी नहीं पहुंचा था।
शोभापुर और मंडाणा में भी गैरहाजिरी
शोभापुर अस्पताल में तैनात 4 कर्मचारियों में से 2 अनुपस्थित मिले। मंडाणा में 3 में से 1 कर्मचारी ड्यूटी पर नहीं था। वहीं पटीकरा के 3, तोताहेड़ी-सिलारपुर के 2 और बिगोपुर के 2 कर्मचारी मौके पर मौजूद थे। टीम ने कर्मचारियों की उपस्थिति और अस्पतालों की स्थिति की जानकारी रिपोर्ट में दर्ज की।