{"_id":"65edf4ca001868fc020dd5f6","slug":"a-group-of-55-youth-will-make-people-aware-against-drugs-narnol-news-c-203-1-sroh1011-108008-2024-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: नशे के खिलाफ लोगों को जागरूक करेगी 55 युवाओं की टोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: नशे के खिलाफ लोगों को जागरूक करेगी 55 युवाओं की टोली
Sun, 10 Mar 2024 11:28 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sun, 10 Mar 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। दो वर्ष पूर्व एक साथ 55 युवाओं ने रेडक्रॉस की स्थाई सदस्यता ग्रहण कर प्रदेश में रिकार्ड स्थापित किया था। गांव रिवासा के यह युवा पिछले दो सालों से समाजसेवा के क्षेत्र में लोगों एवं सामाज के लिए मिसाल बने हुए हैं।
पर्यावरण संरक्षण से लेकर नशा मुक्ति, सड़क सुरक्षा, रोगियों की सेवा व जन-जन तक सेवाएं पहुंचाने में यह युवा अह्म भूमिका निभा रहे हैं। गांव रिवासा के यह युवा प्रदेशभर के युवाओं के लिए मिसाल हैं।
पर्यावरण संरक्षण के लिए दो हजार पौधों को बनाया पेड़
यह युवा पूर्व उपायुक्त एवं वर्तमान में ग्रामीण विकास विभाग के निदेशक डॉ. जयकृष्ण आभीर की प्रेरणा से मिशन महेंद्रगढ़ अपना जल की टीम में जुड़कर जल बचाने के अभियान में जुटे थे। इन युवाओं ने गांव व आसपास के क्षेत्र में दो हजार से अधिक पौधे लगाकर नियमित रूप से उनकी देखभाल कर उन्हें पेड़ बना दिया है। साथ ही समय-समय पर दीमक रोधी दवा का छिड़काव, निराई-गुड़ाई, सिंचाई पर विशेष ध्यान दे रहे हैं। इसके लिए यह युवा स्वयं निजी कोष से राशि एकत्रित कर सभी प्रकार के खर्च वहन कर रहे हैं।
विज्ञापन
दो साल में दो हजार रिफलेक्टर लगाकर सुरक्षित किया यातायात
गांव रिवासा के यह युवा समय-समय पर अभियान चलाकर लोगों को सड़क सुरक्षा का भी पाठ पढ़ा रहे हैं। साथ ही पिछले दो सालों के दौरान इन्होंने जिलेभर में दो हजार से अधिक वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाकर सुरक्षित यातायात में भूमिका निभाई है। साथ ही 500 से अधिक दुर्घटना संभावित क्षेत्र एवं सड़क किनारे खड़े पेड़ों पर भी रिफ्लेक्टर लगाए हैं।
निक्षय मित्र बन कर रहे टीबी मुक्त भारत का सपना साकार
गांव के इन युवाओं में से छह युवा निक्षय मित्र बनकर क्षय रोगियों की हर संभव मदद कर रहे है। जिला प्रशासन व रेडक्रॉस के साथ मिलकर दिव्यांगों की मदद, महिला सशक्तिकरण, स्वच्छ भारत अभियान से जुड़े हुए है। इसके साथ ही बेटी बढ़ाओ बेटी बचाओ, सड़क सुरक्षा दिव्यांगजनों की सेवा कर युवाओं को प्रेरित कर रहे हैं। साथ ही पैसे के अभाव में कोई शिक्षा से वंचित न रहे इसके लिए भी यह स्वयं जरूरतमंदों को पुस्तकें व पाठ्य सामग्री उपलब्ध करा रहे हैं। यह युवा अपने जन्मदिन, शादी की सालगिरह या अन्य खुशी के मौके पर उपहार में पौधे भेंट करना, पौध रोपण करने के लिए भी लोगों को प्रेरित कर रहे हैं।
अब युवाओं को नशे से दूर करने के लिए होंगे कार्य
अब योजनाबद्ध तरीके से युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए विशेष अभियान चलाएंगे। युवाओं का कहना है कि कोई भी नशे की दलदल में फंसा व्यक्ति इनसे सहयोग ले सकता है। इसके लिए चाहे काउंसलिंग करानी हो या अन्य किसी भी सहायता के लिए वह उपलब्ध रहेंगे। साथ ही अभियान चलाकर युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक करेंगे।