फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   A arrest in the case of shot in

कहासुनी में गोली चलाने के मामले में एक गिरफ्तार

Wed, 11 Aug 2021 11:21 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
A arrest in the case of shot in
महेंद्रगढ़। थाना सदर की पुलिस टीम ने राजीनामे के दौरान हुई कहासुनी में गोली चलाने के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार किया है। दो युवकों की आपस में बाइक से टक्कर हो गई थी। इसको लेकर दोनों पक्ष समझौते के लिए इकट्ठे हुए। इस बीच दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। इस दौरान एक पक्ष के युवक ने पिस्टल निकालकर गोली चला दी। पुलिस ने इस मामले में फायर करने वाले पक्ष से एक युवक को पकड़ कर गिरफ्तार किया है। युवक की पहचान नवीन वासी ऊंची भांडोर के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता सुमित कुमार ने बताया कि गांव रिवासा निवासी कृष्ण कुमार स्त्रत्त्ने थाना सदर महेंद्रगढ़ में शिकायत दर्ज कराई कि आपस में हुई बाइक टक्कर के मामले में वह समझौता कराने के लिए गया था। उसने बताया कि जब वो लोग मेघनवास चौक पर समझौते के लिए बात कर रहे थे तो उस दौरान आपस में कहासुनी हो गई। इस पर सोनू ने पिस्तौल निकालकर हम पर फायर कर दिया। इस सूचना पर पुलिस ने थाना सदर महेंद्रगढ़ में मामला दर्ज कर कार्यवाई शुरू कर दी। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए आरोपी नवीन को महेंद्रगढ़ क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed