फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   A 1 km long queue is seen waiting for gate passes outside the market.

Mahendragarh-Narnaul News: गेटपास के इंतजार में मंडी के बाहर 1 किमी लंबी कतार

Thu, 15 Oct 2026 01:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
A 1 km long queue is seen waiting for gate passes outside the market.
फोटो नंबर- 23नारनौल ​स्थित नई अनाज मंडी में बाजरा खरीद का जायजा लेते कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष
नारनौल। पार्टल में तकनीकी खामियों के कारण गेटपास जारी नहीं होने से बुधवार को नई अनाज मंडी के बाहर करीब 1 किमी लंबी वाहनों की लाइन लग गई। गेटपास और आउटगोइंग के लिए भी किसान कतार में खड़े रहे। दो दिनों से साइट में खामी के कारण नॉमिनी फार्म जनरेट नहीं हो रहे।
विज्ञापन

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने सरकार को घेरा
कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने बुधवार को मंडी का दौरा कर किसानों से मुलाकात की। उन्होंने भाजपा सरकार पर बाजरा खरीद में नाजायज शर्तें थोपने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बाजरे का एमएसपी 2900 रुपये प्रति क्विंटल तय है लेकिन गेटपास के लिए घंटों लाइन में लगने के कारण किसानों को कम मूल्य पर फसल बेचनी पड़ रही है।
विज्ञापन

इनेलो ने दी धरने की चेतावनी
इनेलो नेता राधेश्याम शर्मा ने किसानों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने धीमी खरीद, गेटपास में देरी, सर्वर डाउन और अंगूठा निशान की खामियों की निंदा की। उन्होंने कहा कि पेयजल जैसी सुविधाओं के अभाव में भी किसान परेशान हैं। प्रशासन ने खरीद में तेजी नहीं लाई तो इनेलो कार्यकर्ता धरना देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

.............
मेरे पिता का देहांत एक माह पहले हुआ था। मैं नॉमिनी फार्म बनवाकर फसल बेचने आया था, लेकिन फार्म जनरेट नहीं हुआ। अब शनिवार को दोबारा आना पड़ेगा।-पिंटू, किसान, गांव बापडोली
............
फिंगर प्रिंट सत्यापन, गेटपास और आउटगोइंग के लिए 3 से 4 घंटे लाइन में लगना पड़ता है जबकि ढेरी लगाकर बेचने में सिर्फ 1 से 2 घंटे लगते हैं।-संसार सिंह, किसान, गांव गहली

वर्जन:
साइट की खामियों से नॉमिनी फार्म जनरेट और फिंगर प्रिंट सत्यापन में देरी होती है। कृषि विभाग को अवगत करवाया गया है, उम्मीद है 2 दिनों में समस्या दूर हो जाएगी। नॉमिनी फार्म के कारण जो किसान फसल नहीं बेच पा रहे, वे शनिवार को बेच सकते हैं।-नुकुल यादव, सचिव, मार्केट कमेटी, नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed