फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   गांव जैलाफ में पेयजल की समस्या को लेकर एसडीओ से मिले ग्रामीण, समाधान का दिया आश्वासन

गांव जैलाफ में पेयजल की समस्या को लेकर एसडीओ से मिले ग्रामीण, समाधान का दिया आश्वासन

Thu, 28 Mar 2019 12:13 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2019 12:13 AM IST
विज्ञापन
गांव जैलाफ में पेयजल की समस्या को लेकर एसडीओ से मिले ग्रामीण, समाधान का दिया आश्वासन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल। गर्मी का मौसम शुरू होते ही पेयजल समस्या को लेकर लोगों ने प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है। डार्क जोन में निरंतर गिरते जल स्तर व सरकारी ट्यूबवेल नकारा साबित होने से जनस्वास्थ्य विभाग के सामने पेयजल की आपूर्ति सिरदर्द बनी हुई है। बुधवार को गांव जैलाफ के सैकड़ों ग्रामीणों ने पानी कि किल्लत को लेकर जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ को शिकायत देकर पानी की समस्या से निजात दिलवाने की मांग की।

एसडीओ को दी शिकायत में ग्रामीणों ने बताया कि गांव जैलाफ में काफी दिनों से पानी की समस्या बनी हुई है। गांव में केवल एकमात्र बोरबैल था जो अब नकारा साबित हो चुका है। ऐसे में ग्रामीण प्यास बूझाने के लिए टैंकरों से पानी मंगवाने को मजबूर है। विभाग द्वारा गांव में करवाए गए नए बोरवेल पर बिजली का कनेक्शन लगवाकर शीघ्र चालू किया जाए। एसडीओ ने ग्रामीणों की पेयजल की समस्या का शीघ्र समाधान करवाने का आश्वान दिया है। इस मौके पर रामपाल, दीपचंद्र पंच, दयाराम, पवन, मुकेश कुमार, कांशी लाल, सुरेश कुमार, निहाल सिंह, रोहताश, सुरेशचंद, रोहताश, राजू, जीतराम, रामसिंह, बाबूलाल, रूपचंद, मुनेश, किरोडी, धर्मपाल, लीलाराम, अशोक, कुलदीप, प्रवीण, राजेंद्र व नरेंद्र आदि अनेक ग्रामीण उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed