{"_id":"5b8d7f7142c79217f35dafe0","slug":"91535999857-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम फ्लाइंग ने इकबालपुर नंगली स्कूल का किया औचक निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम फ्लाइंग ने इकबालपुर नंगली स्कूल का किया औचक निरीक्षण
Updated Tue, 04 Sep 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नांगल चौधरी। सीएम फ्लाइंग टीम ने सोमवार को नांगल चौधरी क्षेत्र के इकबालपुर नंगली स्कूल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने कक्षाओं में जाकर बच्चों से सवाल पूछे। जिनके तत्परता पूर्वक उत्तर मिलने पर टीम ने स्कूल स्टाफ की प्रशंसा की। फ्लाइंग के साथ जिला शिक्षा अधिकारी मुकेश लावणिया भी मौजूद रहे।
बता दें कि इकबालपुर नंगली के स्कूल में दो साल पहले केवल चार बच्चों का दाखिला था। वहीं विभाग द्वारा 20 से कम दाखिलों वाले स्कूलों को नजदीकी स्कूलों में मर्ज करने के आदेश जारी किए गए थे। आदेशानुसार अधिकारियों ने स्कूल को बंद करने की तैयार शुरू कर दी थी। इस पर गांव के लोगों ने डीईओ मुकेश लावणिया मुलाकात की। उन्हें जल्द ही छात्र संख्या बढ़ाने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने एक कमेटी गठित की और स्कूल की गतिविधियों पर नजर रखने की जिम्मेदारी सौंपी। शिक्षक और कमेटी ने तालमेल बनाकर गांव में डोर-टू-डोर जनसंपर्क किया। बेहतर पढ़ाई का आश्वासन देकर अभिभावकों को दाखिले के लिए प्रेरित किया, लेकिन ग्रामीणों को बेहतर पढ़ाई का विश्वास नहीं हुआ। इसके बाद शिक्षकों ने पहले अपने बच्चों का दाखिला करना शुरू किया। जिससे प्रेरित होकर ग्रामीणों ने दाखिले पंजीकृत कराने शुरू किए। वर्तमान शैक्षणिक सत्र में छात्र संख्या चार से बढ़कर 107 तक पहुंच चुकी है। इस प्रकार ग्रामीणों की जागरूकता से स्कूल मर्ज होने से बच गया। इस स्कूल को सौंदर्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मिला है। रिपोर्ट मिलने के बाद सीएम फ्लाइंग ने सोमवार को स्कूल का दौरा किया।
टीम ने पहले पांचवीं कक्षा के नौ बच्चों से सामान्य ज्ञान के सवाल पूछे। सभी बच्चों ने तत्परतापूर्वक सही उत्तर दिए। इसके बाद पहली और तीसरी कक्षा में बच्चों की आईक्यू जांची। संतुष्टि होने पर उन्होंने सफाई व्यवस्था और खेल ग्रांउड का निरीक्षण किया। इस मौके पर स्कूल जागृति मंच के प्रधान सुरेश पंच, अमर सिंह मेहरानिया कोषाध्यक्ष, सरपंच के प्रतिनिधि अशोक कुमार, हरि सिंह आदि थे।
विज्ञापन
छात्र संख्या बढ़ाने में डीईओ का मार्गदर्शन अहम
ग्रामीणों ने बताया कि शिक्षा को लेकर डीईओ मुकेश लावणिया काफी अलर्ट रहते हैं। छात्र संख्या कम होने पर उन्होंने ही बढ़ाने की प्रेरणा दी और स्टाफ मुहैया करवाकर हर संभव सहयोग किया। जिससे उत्साहित स्कूल जागृति मंच ने अभिभावकों को मोटिवेट करके 107 दाखिले करवाए हैं। उन्होंने कहा कि अगले शैक्षणिक सत्र में छात्र संख्या 200 से अधिक होने की संभावना है।
स्कूल को अपग्रेड करने की भेजेंगे सिफारिश
स्कूल के हेडमास्टर राजकुमार जांगड़ा ने बताया कि बच्चों के मिड-डे-मील में स्वच्छता और पौष्टिकता का विशेष ध्यान रखा जाता है। शिक्षकों की पढ़ाई से ग्रामीण संतुष्ट हैं। स्कूल को अपग्रेड करने के लिए डीईओ मुकेश लावणिया को प्रस्ताव दिया है। उन्होंने जल्द आठवीं कक्षा तक के दाखिलों की मंजूरी का आश्वासन दिया है।