{"_id":"5a09c28e4f1c1bd9798bc13f","slug":"91510589070-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में जल्द ही बनेगा मेडिकल कॉलेज,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में जल्द ही बनेगा मेडिकल कॉलेज,
Updated Mon, 13 Nov 2017 09:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में जल्द ही बनेगा मेडिकल कॉलेज
विवि ने शुरू की प्रपोजल बनाने की प्रक्रिया
फोटो संख्या:38
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में जल्द ही मेडिकल कॉलेज बनाया जाएगा। इसके लिए हकेंविवि प्रशासन ने प्रस्ताव बनाना शुरू कर दिया है। वैसे भी विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के चेयरमैन वीएस चौहान ने भी हकेंविवि में मेडिकल कॉलेज बनाने की बात कही।
रविवार को हकेंविवि में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में यूजीसी के चेयरमैन वीएस चौहान ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की जबकि अध्यक्षता विवि के कुलपति आरसी कुहाड़ ने की। कार्यक्रम के समापन के बाद प्रेस द्वारा पूछे गए प्रश्न पर बताया कि मेडिकल कॉलेज क्षेत्र की जरूरत है। हकेंविवि मेडिकल कॉलेज का प्रपोजल तैयार करवा रहा है। उन्होंने कहा कि हम इतना अच्छा प्रपोजल तैयार करवाकर ले जाना चाहते हैं ताकि इसको पूर्ण सफलता मिले।
चेयरमैन वीएस चौहान ने कहा कि हकेंविवि में मेडिकल कॉलेज है, इस बारे में उनको जानकारी नहीं है। मेरा अपना मत है कि मेडिकल कॉलेज विवि के अंदर ही होना चाहिए, खासतौर पर उन विवि में जहां लाइफ साइंस है। क्योंकि बाद में क्लीनिकल रिसर्च करने के लिए अस्पताल की ओर भागना पड़ता है। जितनी भी बड़े विश्वविद्यालय हैं उनके कैंपस में ही मेडिकल कॉलेज स्थापित है। इसलिए मेडिकल कॉलेज विवि में ही स्थापित होना चाहिए। उन्होंने एक अन्य प्रश्न के उत्तर में कहा कि पीएचडी के लिए योग्यता का कोई मैटर नहीं चल रहा। यूजीसी की वेबसाइट पर जाकर कोई इसे आप देख सकते हैं।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज की 2009 में की थी घोषणा
हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय की स्थापना 2009 में की गई थी। उस समय तत्कालीन केंद्रीय मंत्री अर्जुन सिंह ने हकेंविवि में मेडिकल कॉलेज और केंद्रीय विद्यालय खोलने की घोषणा की थी। उस लगभग 8 वर्ष का समय बीत गया है। विवि प्रशासन की ओर से कोई काम शुरू नहीं किया गया था। अब इस विवि में कई विभाग शुरू हो चुके हैं जिसमें 2500 विद्यार्थी पढ़ रहे हैं।
5 जिलों को होगा फायदा
महेंद्रगढ़ जिले का केंद्र है। अगर मेडिकल कॉलेज यहां स्थापित किया जाता है तो इस विधानसभा क्षेत्र की सीमा से लगते चारों जिले और महेंद्रगढ़ जिले के लगभग 450 गांवों के 13 लाख लोगों को फायदा होगा। महेंद्रगढ़ जिले में लगभग 344 पंचायतें हैं। इसके अलावा भिवानी, चरखी दादरी, रेवाड़ी और झुंझुनू जिले इसकी सीमा के साथ ही लगते हैं।