फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   ग्रामीण चौकीदारों का धरना नौवें दिन भी रहा जारी

ग्रामीण चौकीदारों का धरना नौवें दिन भी रहा जारी

Wed, 20 Sep 2017 12:39 AM IST
Updated Wed, 20 Sep 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
ग्रामीण चौकीदारों का धरना नौवें दिन भी रहा जारी
ग्रामीण चौकीदारों का धरना नौवें दिन भी रहा जारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। मुख्य मांगों को लेकर ग्रामीण चौकीदारों का धरना मंगलवार नौवें दिन भी लघु सचिवालय में जारी रहा। यह धरना हरियाणा ग्रामीण चौकीदार सभा संबंधित हरियाणा संयुक्त कर्मचारी मंच जिला महेंद्रगढ़ के बैनर तले चल रहा है।

धरने की अध्यक्षता जिला प्रधान रमेश कुमार निंबल ने और संचालन जिला सचिव सुरेशचंद ने किया। जिला प्रधान रमेश कुमार ने बताया कि मंगलवार को धरने में कैथल के जिला प्रधान जगदीश, सोनीपत से बुद्धसिंह, जय भगवान और रेवाड़ी से अनिल कुमार आए। जिला प्रधान ने कहा कि जल्द ही डिप्टी स्पीकर संतोष यादव के कार्यालय में जाकर उनसे मिलने का समय तय कर अपनी मांगों का एक ज्ञापन उन्हें सौंपा जाएगा। जिला सचिव सुरेशचंद ने कहा कि ग्रामीण चौकीदारों को नियमित करना, न्यूनतम वेतन 18 हजार रुपये प्रतिमाह लागू करना, रिटायरमेंट के बाद परिवार के एक सदस्य को चौकीदार लगाना, 65 वर्ष से अधिक उम्र के चौकीदारों से अब भी काम लिया जा रहा है, उनका मानदेय देना, मानदेय में सरपंचों का हस्तक्षेप खत्म करना और साइकिल, छतरी प्रदान करना उनकी मुख्य मांगें हैं। इस अवसर पर सुरेश, बीरसिंह, सत्यवान, सूबे सिंह, रामनिवास, हरिकिशन, सुरेशचंद आदि ग्रामीण चौकीदार उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed