{"_id":"59a9b1c84f1c1b11278b4d30","slug":"91504293320-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हकेंविवि में राष्ट्रीय पोषण सप्ताह शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हकेंविवि में राष्ट्रीय पोषण सप्ताह शुरू
Updated Sat, 02 Sep 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय पोषण सप्ताह के अवसर पर पहले दिन विश्वविद्यालय के पोषण जीवविज्ञान विभाग में बेहतर स्वास्थ्य के लिए शिशु एवं बच्चों का संतुलित पोषण विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के चिकित्सा अधिकारी डॉ. आलोक झा और डॉ. नीलम झा ने संतुलित आहार की कमी से होने वाली बीमारियों के बारे में बताया। ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर बाल स्वास्थ्य के लिए आहार संबंधी कमी के प्रबंधन के लिए सुझाव भी दिए। डॉ. आलोक ने विकास के चरण के दौरान शिशुओं की पोषण संबंधी आवश्यकताओं पर जोर दिया। विश्वविद्यालय के पोषण जीवविज्ञान विभाग के सहायक आचार्य डॉ. अश्वनी कुमार ने बाल स्वास्थ्य के लिए पोषण का महत्व और विभाग के ही सहायक आचार्य डॉ. तेजपाल धेवा ने पोषण संबंधी विकारों के प्रबंधन में पोषण विशेषज्ञ की भूमिका विषय पर विचार व्यक्त किए। सहायक आचार्य डॉ. सविता ने भी इस चर्चा में भाग लिया।