{"_id":"5974eff74f1c1b205d8b47dc","slug":"91500835831-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला स्तरीय ताईक्वांडो में लिया 86 खिलाडिय़ों ने भाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला स्तरीय ताईक्वांडो में लिया 86 खिलाडिय़ों ने भाग
Updated Mon, 24 Jul 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। पेंथर ताइक्वांडो मार्शल आर्ट अकादमी में रविवार को छठी जिला स्तरीय ताइक्वांडो सब जूनियर व कैडेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें जिला भर के 86 खिलाड़ियों ने भाग लिया। विजेता खिलाड़ी अपने भार अनुसार 27 से 29 जुलाई को कुरुक्षेत्र में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। जिला स्तरीय प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला ताइक्वांडो क्लब के सचिव सुरेंद्र सिंह ने किया।
संघ के प्रधान लक्ष्मण शर्मा ने बताया कि ताइक्वांडो जैसे खेलों से हमारे अंदर शारीरिक, बौद्धिक व मानसिक विकास होता है। खेल को हम मनोरंजन के साथ-साथ कैरियर के रूप में भी बना सकते हैं। प्रधान ने विजेता बच्चों का मेडल पहना उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर मनीष, यश, हिमांशू, वासुदेव, हार्दिक, जतीन यादव, श्रवण, हितैष, हरमनजोत, कार्तिक, रोहित, हिमांशू, विनीत, राज सिंह, लक्ष्मय, अमनदीप, नीकिता व अंकिता ने अपने-अपने भार वर्ग में स्वर्ण पदक तथा नरेंद्र, दिनेश, दिपांशु, सहीराम, राहुल, यश, योगेश, हरनमित व प्रियांशु ने रजत पदक प्राप्त किया। इस मौके पर प्रेम हांडा, सुरेशपाल सैनी, जितेंद्र शर्मा, मनीष शर्मा, मनोहरलाल, युद्धिष्ठर व अमन सहित अनेक लोग उपस्थित थे।