{"_id":"5974efe04f1c1b095d8b4755","slug":"91500835808-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिव मंदिर में कथा आरंभ, निकाली कलश यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिव मंदिर में कथा आरंभ, निकाली कलश यात्रा
Updated Mon, 24 Jul 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। शहर के मोतीनगर में स्थित शिव मंदिर में रविवार साप्ताहिक भागवत कथा आरंभ हुई। कथा वाचक वृंदावन से आए भागवताचार्य दिनेशचंद्र पंडित होंगे। इसमें मुख्य यजमान मोतीराम सोनी रहे। यह कथा 29 जुलाई तक चलेगी। इससे पहले रविवार को 51 महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली।
शिव मंदिर के संस्थान मुखराम सैनी ने बताया कि कलश यात्रा नेताजी सुभाषचंद्र बोस पार्क से आरंभ हुई। इसमें 51 महिलाएं शामिल हुई। यह यात्रा माता के मंदिर से मोतीनगर होते हुए शिव मंदिर में पहुंची। उन्होंने बताया कि यह भागवत कथा 29 जुलाई तक चलेगी। इस भागवत कथा के मुख्य यजमान मोतीलाल सोनी होंगे। वहीं मंदिर परिसर में 29 जुलाई तक रोजाना दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक कथा होगी। इस मौके पर जगदीश प्रसाद, आचार्य मुरारीलाल शर्मा, हरिशचंद्र सैनी, पंडित लक्ष्मण प्रसाद, श्रवण कुमार शर्मा, कवरसिंह यादव, पूर्णचंद, गिरदावर, शिव कुमार शर्मा सहित सैकड़ों श्रद्धालुगण मौजूद थे।