फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   90 km electrification complate from Mahendrgarh to sadulpur

महेंद्रगढ़ से सादुलपुर तक 90 किलोमीटर का विद्युतीकरण पूरा

Wed, 04 Mar 2020 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
90 km electrification complate from Mahendrgarh to sadulpur
महेंद्रगढ़ से सादलपुर के बीच विद्युतीकरण का काम पूरा हो गया है। वीरवार को मुुख्य संरक्षा आयुक्त इसका निरीक्षण करेंगे। पहले चरण में रेवाड़ी से महेंद्रगढ़ तक रेलवे ट्रैक का विद्युतीकरण पूरा हो चुका है। यह काम पूरा होने के बाद इस रूट पर बिजली की ट्रेन चलने की उम्मीद है जिससे प्रदूषण कम होगा साथ ही गाड़ियों की स्पीड में भी बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने वर्ष 2018 के बजट में रेवाड़ी से महेंद्रगढ़, लोहारू, सादलपुर, हनुमानगढ़ रेलवे लाइन का विद्युतीकरण करने का एलान किया था। बजट में 320 किलोमीटर लंबी इस रेलवे लाइन के लिए 288.36 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया था। पिछले करीब डेढ़ वर्ष से इस लाइन पर काम चल रहा है। पहले चरण में रेवाड़ी से महेंद्रगढ़ 50 किलोमीटर लंबे ट्रैक का विद्युतीकरण किया गया। जिसका नवंबर 2019 में सीआरएस किया जा चुका है। अब दूसरे चरण में करीब 90 किलोमीटर लंबी लाइन का विद्युतीकरण किया गया है। अब तक लगभग 140 किलोमीटर का कार्य लगभग पूरा हो जाएगा। हरियाणा में रेलवे लाइन का विद्युतीकरण का काम पूरा हो गया है।अब राजस्थान के हिस्से में ही काम होना है। सादलपुर रेलवे जंक्शन तक विद्युतीकरण का काम पूरा होने के बाद इस ट्रैक पर ईएमयू चलाई जा सकती है। जिससे महेंद्रगढ़, भिवानी, राजस्थान के यात्रियों को फायदा होगा।
विज्ञापन

यह होगा फायदा : डीजल ईंजन की बजाए बिजली की ट्रेन चलने से प्रदूषण कम होगा। ट्रेन की गति में भी बढ़ोतरी होगी। डीजल ईंजन की गति औसतन 120 किलोमीटर प्रति घंटा है। बिजली ईंजन की गति औसतन 150 से 160 किलोमीटर प्रति घंटा होती है। दूसरा फायदा यह भी होता है कि डीजल ईंजन को स्पीड पकड़ने में समय लगता है। बिजली इंजन अधिक तेजी से स्पीड पकड़ते लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह रहेगा शेड्यूल : सीआरएस वीरवार की सुबह करीब 8.30 बजे रेवाड़ी से रवाना होंगे। महेंद्रगढ़ में लगभग 8.50 पर पहुंचेंगे। यहां रेलवे स्टेशन से ही निरीक्षण शुरू करेंगे। सुबह करीब 11 बजे सतनाली पहुंचेंगे। इसके बाद दोपहर एक बजे तक लोहारू पहुंचने की संभावना है। शाम चार बजे सादलपुर पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed