{"_id":"68c9a3a759442478cd0cb30a","slug":"9-consumers-filed-complaint-in-electricity-court-narnol-news-c-196-1-nnl1005-129769-2025-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: बिजली अदालत में 9 उपभोक्ताओं ने दर्ज कराई शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: बिजली अदालत में 9 उपभोक्ताओं ने दर्ज कराई शिकायत
Tue, 16 Sep 2025 11:21 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Tue, 16 Sep 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर- 11बिजली अदालत में शिकायत दर्ज करवाते उपभोक्ता। संवाद
नारनौल। सिघांना रोड स्थित सर्कल कार्यालय में बिजली अदालत लगाई गई। इसमें उपभोक्ताओं ने अधीक्षक अभियंता जोगेंद्र हुड्डा के समक्ष शिकायत दर्ज करवाई।
नारनौल शहरी क्षेत्र से दो, नारनौल ग्रामीण क्षेत्र से पांच और महेंद्रगढ़ शहरी क्षेत्र से दो लोगों सहित जिलेभर से 9 लोगों ने शिकायत दर्ज करवाई। एक उपभोक्ता ने बताया कि बिजली तार के कारण हादसे का खतरा बना रहता है। इसलिए घर के ऊपर से गुजर रही लाइन को शिफ्ट किया जाए।
एक उपभोक्ता ने शिकायत दर्ज करवाते हुए कहा कि उसने पीएम सूर्य घर योजना के तहत सोलर पैनल लगवाया था। इसके तहत उसे केंद्र सरकार द्वारा तो सब्सिडी मिल गई है लेकिन प्रदेश सरकार द्वारा दी जाने वाली सब्सिडी अभी तक नहीं मिली है। अधीक्षक अभियंता ने अधिकारियों को समस्या के जल्द समाधान के निर्देश दिए।
अदालत में सबसे ज्यादा 6 उपभोक्ताओं ने बिजली बिल से संबंधित शिकायत दर्ज करवाई। इसमें से पांच उपभोक्ताओं ने बिजली बिल में बढ़ोतरी से संबंधित शिकायत अदालत में दर्ज करवाई। अधीक्षक अभियंता ने अधिकारियों को निर्देश दिए की बिजली बिल की जांच कर खामियों को दूर किया जाए और बकाया बिल की किस्त बनाई जाए। वहीं एक उपभोक्ता ने बिजली बिल में नाम बदलवाने की मांग दर्ज करवाई।
विज्ञापन
वर्जन :
बिजली अदालत में 9 शिकायतें आईं। समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। 22 अप्रैल से प्रत्येक मंगलवार को कार्य दिवस पर बिजली अदालत का आयोजन किया जाता है। अभी तक 21 बिजली अदालत का आयोजन किया जा चुका है। -जोगेंद्र हुड्डा, अधीक्षक अभियंता, बिजली निगम, नारनौल।