फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   88 lakh road project compleceted

88 लाख रुपये का सड़क प्रोजेक्ट एक वर्ष बाद पूरा

Mon, 09 Dec 2019 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
88 lakh road project compleceted
बालाजी चौक से एसडीएम आवास तक लगभग एक किलोमीटर दूरी का 88 लाख रुपये सड़क का प्रोजेक्ट एक वर्ष में पूरा हुआ है। इस सड़का का प्रस्ताव शहरी सरकार बनने के बाद आयोजित की गई पहली मीटिंग में पास हुआ था। दस महीने पहले इसका आधे ज्यादा हिस्सा काम पूरा हो चुका था। परंतु ठेकेदार ने इस सड़क को बीच में ही छोड़ दिया था। अब एक रात में ही 350 मीटर लंबी सड़क को तारकोल से पूरा कर दिया।
विज्ञापन

बता दें कि नगरपालिका का नया प्रधान बनने के बाद अगस्त 2016 में पार्षदों की पहली बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक में बालाजी चौक से एसडीएम आवास तक सड़क बनाए जाने का प्रस्ताव रखा था। लगभग 88 लाख रुपये से एसडीएम आवास से बालाजी चौक तक तारकोल की सड़क बनाई जानी थी। प्रस्ताव पास होने के काफी समय बाद इसके टेंडर किए गए थे। उसके बाद फरवरी 2019 में इस रोड पर काम शुरू कर दिया था। अनाज मंडी के व्यापारियों की मांग पर यह रोड तारकोल का बनाने की बजाय सीमेंट का बनाया दिया था। इससे बजट बिगड़ गया था। बजट बिगड़ने के कारण यह रोड डीएसपी क्वार्टर तक ही बन पाया था। उसके बाद ठेकेदार ने काम रोक दिया था। लगभग दस महीने बाद अब यह रोड शनिवार की रात को तारकोल का बना दिया गया है।
विज्ञापन

एक रात में नई सड़क बनना रही चर्चा का विषय:
बता दें कि एक रात में ही सड़क बनना आज बाजार में चर्चा का विषय रही। क्योंकि पिछले तीन वर्षों से शहर के सभी बाजारों की सड़कें टूटी हुई हैं। पार्षदों की आपसी खींचतान के कारण शहर के विकास कार्य के टेंडर पास नहीं हो पा रहे। लोगों को उम्मीद जगी थी कि नया विधायक बनने के बाद कुछ काम शुरू होंगे परंतु चुनाव के डेढ़ महीने बाद भी किसी काम का कोई टेंडर नहीं लगा। जब रातों रात यह सड़क बनी तो लोगों के लिए यह हैरानी करने देने वाली बात थी। सड़क बनने से लोगों को गड्ढ़ों से मुक्ति भी मिली है। बता दें कि 350 मीटर की सड़क पर लगभग 100 से अधिक गड्ढ़े बने हुए थे। बालीजी चौक से अस्पताल तक तो सड़क ही गायब हो गई थी। दस मीटर लंबे गड्ढ़े हो रखे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक वर्ष पहले 88 लाख रुपये के टेंडर लगाए गए थे। रोड एसडीएम आवास से बालाजी चौक तक बनाया जाना था। टेंडर में तारकोल की सड़क बनाए जाने का प्रावधान था। परंतु व्यापारियों की डिमांड पर सीमेंट का बना दिया था। बीच में पार्षदों और चेयरपर्सन की खींचतान चल रही थी। अधिकारी भी स्थायी नहीं आ रहे थे। इससे पेमेंट फंसने का डर था। -नवीन खुडाना, ठेकेदार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed