फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   नगरपालिका गठन के बाद शहर में नहीं बना स्थायी पार्किंग स्थल

नगरपालिका गठन के बाद शहर में नहीं बना स्थायी पार्किंग स्थल

Tue, 20 Nov 2018 01:00 AM IST
Updated Tue, 20 Nov 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
नगरपालिका गठन के बाद  शहर में नहीं बना स्थायी पार्किंग स्थल

विज्ञापन
महेंद्रगढ़। शहर की नगरपालिका गठन के बाद अभी तक शहर में स्थायी पार्किंग स्थल नहीं बन पाया है। इस बीच नगर पालिका के चेयरमैन कई बन चुके हैं लेकिन किसी ने भी इस समस्या पर ध्यान नहीं दिया। प्रतिदिन शहर में अनुमानित दो हजार दुपहिया तथा 500 चौपहिया वाहन बाजार में सड़कों पर इधर उधर खड़े रहते हैं। इसके अलावा दुकानदारों के वाहन भी रोड पर ही खड़े रहते हैं। वाहन चालकों ने सड़क को ही पार्किंग स्थल बना लिया जिससे वहां जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। साथ ही पार्किंग के अभाव में वाहन चोरी होने का खतरा रहता है ।
यहां हो सकती है पार्किंग व्यवस्था:
शहर में नगरपालिका की ओर से कार्यालय के सामने एक मात्र अस्थायी पार्किंग बनाई गई है लेकिन अधिकांश को पार्किंग के बारे में जानकारी ही नहीं है। पार्किंग का कोई बोर्ड भी बाहर नहीं लगा हुआ। पार्किंग के नाम की औपचारिकता पूरी की गई है। लोगों का कहना है कि समस्या को देखते हुए जेल के पास खाली स्थान पर पार्किंग बनाई जा सकती है। हुड्डा पार्क के बाहर, देवीलाल पार्क, किले के अंदर या बाहर भी पार्किंग बनाए जाने के स्थान है।
विज्ञापन


अस्पताल परिसर में किए जा रही हैं गाड़ियां पार्क:
शहर में पार्किंग नहीं होने का खामियाजा कर्मचारियों एवं आम लोगों को उठाना पड़ा रहा है। बैंक कर्मचारी और अन्य लोग पिछले कई दिनों से अस्पताल परिसर में गाड़ियों को पार्क कर रहे हैं। अस्पताल पार्किंग स्टैंड पर चिकित्सकों की गाड़ियां आएं उससे पहले ही बैंक कर्मचारी गाड़ी खड़ी कर जाते हैं । इससे न ही एंबुलेंस खड़ी हो पाती है और न ही चिकित्सकों की गाड़ियां।
विज्ञापन
विज्ञापन

गाड़ियां खड़ी होने पर लगते हैं जाम:
शहर के मुख्य बाजारों में दुकानदारों का पहले ही अतिक्रमण है। उसके बाद उपभोक्ता सड़कों पर वाहन खड़े कर देते हैं जिससे अच्छी खासी चौड़ी सड़क एक संकरी गली बन जाती है। सिनेमा रोड़ पर पंजाब नेशनल बैंक एवं एसबीआई होने के कारण दोनों ओर वाहनों की पार्किंग होने से वहां प्रतिदिन जाम लग जाता है। इससे आमजन को भारी परेशानी उठानी पड़ती है। ऐसे ही हालत शहर के शॉपिंग कॉम्पलेक्स, शंकर मार्केट, गांधी मार्केट, रेलवे रोड़ आदि स्थानों पर बनी हुई है।
बाक्स:
प्रति वर्ष हो रही हैं 90 बाइक चोरी:
आपको बता दें कि शहर में पार्किंग के अभाव में प्रति वर्ष 90 बाइक चोरी हो रही हैं। वैसे सिटी पुलिस इसे 60 से 70 बाइकों का आंकड़ा बता रही हैं किंतु हकीकत में शहर में प्रति वर्ष 90 के करीब बाइकें चोरी होती हैं। लोग पार्किंग के अभाव में इधर-उधर खड़ी कर जाते हैं जब वापस आते हैं तो बाइक वहां से गायब मिलती है।
बाक्स:
सरकारी बैंकों की बिल्डिंग में नहीं है पार्किंग सुविधा:
शहर में एसबीआई, पीएनबी, एचडीएफसी, कॉर्पोरेशन, कोटक, आंध्रा, यश, आईसीआई आदि की लगभग 15 बैंक शाखाएं खुली हुई हैं। सभी बैंकों ने लंबी अवधि के लिए किराये पर भवन लिया हुआ है। किंतु इन भवनों में भी कोई पार्किंग व्यवस्था नहीं बनाई गई। इन बैंकों के बाहर भी दुपहिया वाहन खड़े रहते हैं। सबसे ज्यादा भीड़ सिनेमा रोड़ स्थित एसबीआई तथा पीएनबी शाखा में होती है। इन बैंकों के बाहर सैकड़ों बाइक खड़ी रहती हैं जिस कारण जाम लग जाता है।
बाक्स:
शापिंग काम्पलेक्स में नहीं है पार्किंग सुविधा:
नगरपालिका की ओर से 1994 में 3 फेज का शॉपिंग काम्पलेक्स बनाया था। इस बाजार में लगभग 350 दुकानें और शोरूम हैं। दुकानदार पालिका को सुविधा की ओर से टैक्स भी दे रहे हैं। 23 वर्ष बाद भी पालिका ने यहां पार्किंग की सुविधा नहीं बनाई। सबसे ज्यादा जाम इसी काम्पलेक्स की गलियों में रहता है।

वर्जन:
शहर में पार्किंग की समस्या जायजा है। हमने एक पार्किंग बनाई हुई है। जल्द ही स्थायी पार्किंग की व्यवस्था भी की जाएगी। -रीना बंटी, चेयरपर्सन, नगरपालिका महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed