फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   रोडवेज कर्मचारियों के समर्थन में हड़ताल पर बैठे कर्मचारी लौटे काम पर

रोडवेज कर्मचारियों के समर्थन में हड़ताल पर बैठे कर्मचारी लौटे काम पर

Fri, 02 Nov 2018 12:45 AM IST
Updated Fri, 02 Nov 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
रोडवेज कर्मचारियों के समर्थन में हड़ताल पर बैठे कर्मचारी लौटे काम पर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल। रोडवेज कर्मचारियों के समर्थन में पिछले 10 दिनों से हड़ताल पर बैठे बिजली कर्मचारियों को छोड़कर अन्य सभी विभागों के कर्मचारियों ने वीरवार को हड़ताली कर्मचारियों का साथ छोड़ अपने कार्य पर लौट गए है। वहीं, नारनौल रोडवेज महाप्रबंधक राजीव नागपाल ने भी दीपावली पर्व को देखते हुए रोडवेज विभाग के हड़ताली कर्मचारियों को दो नवंबर तक कार्य लौटने की अपील की है। उन्होंने कार्य पर लौटने वाले कर्मचारियों को हड़ताल की समय अवधि का अवकाश स्वीकृत करते हुए पूरा वेतन अदा करने की बात कही है। हालांकि यह तो 2 नवंबर को ही पता लग पाएगा की कितने हड़ताली रोडवेज कर्मचारी कार्य पर लौटते है।
बता दे कि प्राइवेट बसों को निजी परमिट जारी करने के विरोध में रोडवेज कर्मचारी पिछले 16 दिन से काम छोड़ हड़ताल पर है। वहीं हड़ताली कर्मचारियों के समर्थन में विभिन्न विभागों के कर्मचारी भी हड़ताल में शामिल हो गए। ऐसे में अधिकारियों के सामने रोडवेज विभाग को चलाना मुश्किल हो गया है, लेकिन रोडवेज कर्मचारियों की लगातार हड़ताल जारी रहने पर सरकार ने ठेके पर चालक व परिचालक भर्ती कर विभिन्न रूटों पर बसों का संचालन करवाने का निर्णय लिया। इस पर विभाग ठेके पर डेली वैजिज कर्मचारियों के माध्यम से बसों को संचालन शुरू करवाया। जिससे यात्रियों को कुछ राहत मिली।
विज्ञापन


विभिन्न विभागों ने छोड़ कर्मचारियों का साथ
सर्व कर्मचारी संघ से जुड़े विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने वीरवार से हड़ताली रोडवेज कर्मचारियों का साथ छोड़कर अपने काम पर लौट गए है। ऐसे में रोडवेज कर्मचारी सरकार के साथ अपनी लड़ाई में अकेले पड़ गए है। अब देखना होगा कि कर्मचारी आगे किसी प्रकार अपने आंदोलन को सुचारु रखते है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हड़ताली कर्मचारियों को दिया पूरा वेतन देने का प्रलोभन
अन्य कर्मचारियों के काम पर लौट जाने पर नारनौल रोडवेज महाप्रबंधक ने एस्मा के तहत मामला दर्ज कर्मचारियों को छोड़कर अन्य सभी हड़ताली कर्मचारियों को भी दो नवंबर 11 बजे तक अपने काम पर लौटने की अपील की है। साथ ही जीएम ने कर्मचारियों को काम पर लौटने पर हड़ताल की समय अवधि का देय अवकाश स्वीकृत कर उन्हें पूरा वेतन देने का प्रलोभन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed