फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   सात घंटे हुई बारिश बनी आफत,कई जगहों पर घंटों रही बिजली गुल

सात घंटे हुई बारिश बनी आफत,कई जगहों पर घंटों रही बिजली गुल

Mon, 03 Sep 2018 12:26 AM IST
Updated Mon, 03 Sep 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
सात घंटे हुई बारिश बनी आफत,कई जगहों पर घंटों रही बिजली गुल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल/महेंद्रगढ़। जिले में रविवार को अलसुबह दो से नौ बजे तक हुई बारिश लोगों के लिए आफत बनके बरसी। इससे लोगों को कई जगहों पर हुए जलभराव से जुझना पड़ा। वहीं, बारिश के चलते महेंद्रगढ़ में 12 घंटे तक बिजली गुल रही। महेंद्रगढ़ में 85 एमएम और नारनौल में 44 एमएम बारिश हुई। इस बारिश से नारनौल शहर के निचली कालोनियों में जलभराव की समस्या हुई। सबसे अधिक परेशानी ग्रामीणों को रेलवे के अंडरपासों में कई-कई फुट तक पानी भरने से हुई, कई वाहन अंडरपास में फंस गए। हालांकि, रेलवे प्रशासन द्वारा अंडरपासों के पानी को पंप सेट के माध्यम से निकालने का प्रयास किया। लेकिन स्थायी तौर पानी निकासी का प्रबंध न होने से आए दिन अंडरपासों में पानी जमा हो जाने से लोगों में रोष बना हुआ है।
हालांकि पिछले कुछ दिनों से लगातार भीषण गर्मी में पड़ रही थी। जिससे लोगों का बुरा हाल था। परंतु रविवार को हुई बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी है। वहीं, अगर अंडरपासों में जमा बरसाती पानी को एक-दो दिन में नहीं निकाला गया तो जलजनित बीमारियां फैलने की संभावना बढ़ जाएगी।
विज्ञापन


12 घंटे रही बिजली गुल
बारिश के चलते महेंद्र्रगढ़ शहर की बिजली गुल हो गई। रात 2 बजे से सुबह 9 बजे तक पूरे शहर में बिजली गुल रही। इसके बाद कुछ देर बिजली आई और फिर से कट लगते रहे। दोपहर डेढ़ बजे बिजली आधे घंटे के लिए आई और उसके बाद फिर से दो घंटे का लंबा कट लग गया। इस प्रकार बारिश के चलते दिनभर बिजली की आंख मिचौली चलती रही। इससे लोगों को पेयजल के लिए परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फसलों को मिली संजीवनी
क्षेत्र के किसानों ने वर्तमान में खरीफ की फसल बोई हुई है। जोकि पकाव की ओर है। इस समय फसल को सिंचाई की आवश्यकता थी। जिसे रविवार को हुई बारिश ने पूरी कर दी है। इस प्रकार रविवार को हुई बारिश ने किसानों की फसल को संजीवनी देने का काम किया है। किसान रामानंद, बेगराज, देशराज, सुरेश, राजकुमार, महिपाल, ओमप्रकाश, गजराज व लालाराम आदि ने बताया कि रविवार को हुई बारिश ने फसलों में सिंचाई की आवश्यकता को पूरी कर दी है। अब फसल पूरी तरह तैयार हो पाएगी।

कपास और बाजरे की होगी ग्रोथ : डॉ. जयलाल
कृषि वैज्ञानिक डॉ. जयलाल ने बताया कि रविवार को हुई बारिश कपास और बाजरे दोनों ही फसलों के लिए अच्छी है। पानी की कमी के कारण कई जगहों से कपास की कलियां गिरने लगी थी। उन पर अब रोक लगेगी। वहीं बाजरे में भी जहां सूखा था। उन्हें पानी मिलने से अच्छी ग्रोथ होगी।


अंडरपासों में जमा पानी से लोगों का संपर्क कटा
बारिश ने रेलवे प्रशासन के अंडरपासों में पानी निकासी के दावों की पोल खोलकर रख दी है। अंडरपासों में चार फीट तक पानी जमा हो गया। जिससे कई वाहन अंडरपासों के बीच में ही बंद होकर खड़े हो गए। जिन्हें अन्य वाहनों की सहायता से निकाला गया। अंडरपासों के बारिश का पानी जमा होने से लोगों का संपर्क कट गया। इसमें एक पुलिस कर्मी की गाड़ी इसमें फंस गई। रेलवे पानी की निकासी में जुट हुआ है। पिछली बार भी अंडर पास में पानी जमाव की समस्या आई थी। इसके बाद भी रेलवे ने कोई ठोस प्रयास नहीं किया। दूसरी ओर शहर सैन चौक, सीआईए रोड, रावका मोहल्ला, जमालपुर समेत निचले इलाकों में भी पानी जमा हो गया। जिससे लोगों का परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed