फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   भ्रष्टाचार फैलाने वाले और हरियाणा को जलवाने वाले दे रहे भाईचोर की दुहाई: राजकुमार

भ्रष्टाचार फैलाने वाले और हरियाणा को जलवाने वाले दे रहे भाईचोर की दुहाई: राजकुमार

Mon, 27 Aug 2018 01:05 AM IST
Updated Mon, 27 Aug 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
भ्रष्टाचार फैलाने वाले और हरियाणा को जलवाने वाले दे रहे भाईचोर की दुहाई: राजकुमार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल। हरियाणा में भ्रष्टाचार फैलाने और दो साल पहले प्रदेश में आग लगवाकर लूटपाट करवाने वाले लोग आज प्रदेश में भाईचारे की दुहाई दे रहे हैं। इससे बड़ी शर्मनाक बात कुछ नहीं हो सकती। यह बात कुरुक्षेत्र के सांसद एवं लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के अध्यक्ष राजकुमार सैनी ने दो सितंबर को पानीपत मेें प्रस्तावित रैली के लिए शनिवार देर रात को नारनौल के आजाद चौक पर एक जनसभा को संबोधित करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि दो सितंबर को जन्माष्टमी के पावन पर्व पर वे अपनी नई पार्टी के गठन की घोषणा करेंगे। उनकी पार्टी का एकमात्र लक्ष्य देश के प्रजातंत्र को सुदृढ़ करना है। सांसद ने कहा कि जिस प्रजातंत्र पर परिवारवाद और जातिवाद ने अपना कब्जा कर रखा है, उसे आजाद करवाकर देश को एक नई दिशा की ओर ले जाने का बीड़ा लोकतंत्र सुरक्षा मंच ने उठाया है।
विज्ञापन

सैनी ने कहा कि लोकतंत्र का स्थान परिवार तंत्र ने ले लिया है। जिन परिवारों के हाथों में सत्ता रही है, उन्हीं परिवारों के लोग अफसर बनते रहे हैं। अदालतों के फैसले के बावजूद प्रदेश में हरियाणा में रेल व सड़के रोककर कानून का मजाक उड़ाया जाता है। 52 सालों के शासनकाल में सभी मुख्यमंत्रियों ने जमकर भाई भतीजावाद, जातिवाद व क्षेत्रवाद को बढ़ावा दिया है। इन सबको खत्म करने के लिए लोकतंत्र सुरक्षा मंच ने बीड़ा उठाया है। प्रदेश में समानता पर आधारित व्यवस्था देने के लिए नई पार्टी का गठन किया जा रहा है। जो हरियाणा की जनता को नया विकल्प देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज इनेलो एंड कंपनी के नेता भ्रष्टाचार को लेकर राग अलाप रहे हैं और उनके परिवार के मुखिया जेल में भ्रष्टाचार की सजा काट रहे हैं। सांसद ने कहा कि वे किसी जाति विशेष के विरोधी नहीं है। उनका विरोध केवल उन लोगों से है जो दादागिरी के बल पर दबे कुचलों का हक मार रहे हैं। इस मौके पर लोकतंत्र सुरक्षा मंच के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष राव रमेश पायलट व जिलाध्यक्ष वीर सिंह यादव ने भी जनसभा को संबोधित किया। इस मौके पर गीतांजलि शर्मा, ज्योति सैनी व वीरेंद्र सैनी सहित अनेक लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed