{"_id":"5a1320bf4f1c1b69678bce13","slug":"81511203007-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली निगम अधिकारियों ने सुनी उपभोक्ताओं की समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली निगम अधिकारियों ने सुनी उपभोक्ताओं की समस्याएं
Updated Tue, 21 Nov 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली निगम के अफसरों ने सुनीं समस्याएं
फोटो नंबर 01
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। बिजली निगम के अधिकारियों व शहर के एचटी/एलटी उपभोक्ताओं की एक समन्वय बैठक सोमवार को बिजली निगम नारनौल के अधीक्षण अभियंता टीसी कंसल की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान निगम के कार्यकारी अभियंता मनोज यादव ने व्यापारियों के सामने आ रही समस्याओं की जानकारी ली। वहीं उपभोक्ताओं को भविष्य में निगम की ओर बिजली से संबंधित बाधा नहीं होने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने बिजली उपभोक्ताओं की सभी प्रकार की समस्याओं का तुरंत समाधान करने स्पष्ट निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि एचटी-एलटी उपभोक्ता नए कनेक्शन के लिए आनलाइन कनेक्शन आवेदन कर सकते हैं। वहीं उन्होंने घरेलू उपभोक्ताओं को आवास के लिए सोलर सिस्टम अपनाने तथा कम खपत करने वाले बिजली उपकरणों का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया। कार्यकारी अभियंता ने उपभोक्ताओं से बिजली चोरी न करने और न करने देने की अपील की। बैठक में बिजली निगम की ओर से कार्यकारी अभियंता मनोज यादव, एसडीओ ग्रामीण सतीश चंद, एसडीओ शहरी विकासदीप, अटेली एसडीओ प्रदीप कुमार व एसडीओ नांगल चौधरी हनुमान सिंह यादव मौजूद थे। जबकि व्यापारियों की तरफ से के्रशर जोन के अध्यक्ष वेदप्रकाश यादव, व्यापार मंडल से सुरेश चौधरी, खनिज विभाग की अध्यक्ष नीतू संघी, आटो मोबाइल विक्रेता व इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के अध्यक्ष कृष्ण अवतार जागिड आदि मौजूद रहे।