{"_id":"5a0b233d4f1c1b87698bb63b","slug":"81510679357-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्वीज स्पर्धा में विवेकानंद हाउस को मिला प्रथम पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्वीज स्पर्धा में विवेकानंद हाउस को मिला प्रथम पुरस्कार
Updated Tue, 14 Nov 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्विज स्पर्धा में विवेकानंद हाउस को प्रथम पुरस्कार
नांगल चौधरी (ब्यूरो)। श्रीराम स्कूल नांगल चौधरी में मंगलवार को एक दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विजेता रहे प्रतिभागियों को संस्था के चेयरमैन अनिल मांदी ने पुरस्कृत किया। प्राचार्य देवदत्त शर्मा ने बताया कि खेलकूद प्रतियोगिता में विवेकानंद, भगतसिंह, टैगोर, एपीजे अब्दुल कलाम हाउसों ने भाग लिया। सबसे पहले क्विज स्पर्धा कराई गई। इसमें विवेकानंद हाउस को प्रथम स्थान मिला। भगतसिंह हाउस के विद्यार्थियों ने दूसरा स्थान अर्जित किया। बॉलीवॉल में भगत सिंह हाउस को प्रथम और टैगोर को द्वितीय पुरस्कार मिला। कबड्डी में टैगोर हाउस के खिलाड़ियों का प्रदर्शन श्रेष्ठ रहा। भगतसिंह हाउस ने द्वितीय स्थान हासिल किया। इसके बाद रंगोली स्पर्धा कराई गई। इसमें भगत सिंह व विवेकानंद ग्रुप के विद्यार्थी अव्वल रहे। इस दौरान विजेता खिलाड़ियों को स्मृति चिह्न व नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस मौके पर दरियाव सिंह, राजपाल, धर्मबीर दहिया, कृष्ण कुमार, अनील कुमार, सुनील यादव आदि थे।