फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   स्वास्थ्य विभाग की टीम

स्वास्थ्य विभाग की टीम

Fri, 10 Nov 2017 02:42 AM IST
Updated Fri, 10 Nov 2017 02:42 AM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की टीम
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अल्ट्रासाउंड केंद्र किया सील
विज्ञापन

सतनाली मंडी।
स्वास्थ्य विभाग रोहतक एवं नारनौल की टीम ने बुधवार देर रात कस्बे के एक अल्ट्रासाऊंड केंद्र पर पीएनडीटी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए सील कर दिया तथा केंद्र के बाहर इसकी सूचना चस्पा कर दी तथा दो पुलिसकर्मियों को वहां तैनात कर दिया। अल्ट्रासाउंड केंद्र के संचालक पर भ्रूण लिंग जांच में संलिप्तता का आरोप लगा है। वहीं लोहारु रोड स्थित निजी अस्पताल का एक चिकित्सक भी इस भ्रूण जांच के धंधे में संलिप्त है।
चरखी दादरी के इस निजी अस्पताल के बारे में विभाग अधिकारियों की ओर से पूरी तहकीकात की गई। सीएमओ डॉ. पूनिया ने बताया कि इस तहकीकात में पता चला कि लोहारू रोड स्थित निजी अस्पताल की महिला चिकित्सक के तार महेंद्रगढ़ जिले के सतनाली स्थित अल्ट्रासाउंड केंद्र के संचालक से जुड़े हैं। यह महिला चिकित्सक चरखी दादरी से भ्रूण लिंग जांच के केस महेंद्रगढ़ जिले के सतनाली अल्ट्रासाउंड केंद्र में भेजती रही है तथा संबंधित व्यक्ति से मोटी रकम लिंग जांच के एवज में वसूलती है। अल्ट्रासाउंड होने पर सतनाली से रिपोर्ट दादरी के इस निजी अस्पताल में पहुंचा दी जाती थी। रिपोर्ट देकर संबधित व्यक्ति से मोटी फीस ले जाती। इसको लेकर रात को सतनाली कस्बे में स्थित अल्ट्रासाउंड केंद्र पर रोहतक पीजीआई के चिकित्सकों एवं भिवानी तथा नारनौल की टीम ने मिलकर छापा मारा। इस दौरान सेंटर बंद था और उसके बाहर पुलिस कर्मचारियों को बैठा दिया ताकि रिकार्ड के साथ छेड़खानी न कर सके।
विज्ञापन

-----------------
फर्जी आईडी के जरिए करते थे लिंग जांच
सीएमओ डॉ. पूनिया ने बताया कि अल्ट्रासाउंड केंद्रों में संचालक फर्जी आईडी के जरिए अल्ट्रासाउंड करता रहा है। नाम बदलकर अल्ट्रासाउंड करता था ताकि महिला की पहचान नहीं हो सके। सीएमओ ने बताया कि कुछ रोज पहले ही जिले की एक महिला का सतनाली के इस निजी अल्ट्रासाउंड केंद्र में लिंग जांच के लिए अल्ट्रासाउंड भी हुआ है। इसकी रिपोर्ट दादरी के इस निजी अस्पताल में पहुंचाई गई। टीम में डॉ. विकास सैनी रोहतक, डॉ. सविता रोहतक, डॉ. संजय मलिक रोहतक, डॉ. विजय रोहतक, डॉ. सुनील कुमार उप सिविल सर्जन भिवानी एवं स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मचारियों सहित पुलिस विभाग की टीम भी मौजूद रही। समाचार लिखे जाने तक अल्ट्रासाउंड केंद्र सील लगी हुई थी और वहां पर नोटिस चस्पा था साथ ही केंद्र पर पुलिस के कर्मचारी भी तैनात थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
यह लिखा हुआ है नोटिस पर
चस्पा नोटिस में लिखा गया है कि डॉ. इंद्रा दलाल दादरी द्वारा 8 नवंबर को रेफर मरीज की भ्रूण लिंग की थी। जिसमें सतनाली के निजी अल्ट्रासाउंड केंद्र के संचालक का लिंग जांच करने में शामिल होना पाया गया है। नोटिस पर लिखा गया है कि जांच के लिए सेंटर बंद पाया गया। अत: केंद्र की जांच करना जरूरी समझते हुए एवं रिकार्ड के साथ कोई छेड़खानी एवं हेराफेरी न हो इसके लिए आपके सेंटर को आगामी आदेश तक सील किया जाता है। नोटिस के माध्यम से केंद्र के संचालक को निर्देश दिए गए है कि वह सील के साथ छेड़खानी न करे क्योंकि विभाग को केंद्र के आवश्यक रिकार्ड की जांच करनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed